IPL 2024: PBKS की सबसे मजबूत प्लेइंग XI, टीम में एक से बढ़कर एक विस्फोटक प्लेयर हैं मौजूद
2014 के बाद से प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई है पंजाब किंग्स।
अद्यतन - Mar 15, 2024 11:17 am
ऑलराउंडर (लियम लिविंगस्टोन, सैम करन)

लियम लिविंगस्टोन: उन्होंने पिछले दो वर्षों में PBKS के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने PBKS के लिए 23 मैचों में 174.20 की शानदार स्ट्राइक रेट से 716 रन बनाए हैं। स्टार इंग्लिश खिलाड़ी अपनी पावर-हिटिंग क्षमता के लिए जाना जाता है। वो बल्लेबाजी के साथ-साथ गेंदबाजी से भी मैच बदलने की क्षमता रखते हैं।
सैम करन: 2023 आईपीएल नीलामी में 18.50 करोड़ रुपये की भारी कीमत पर बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी थे। लेकिन पंजाब को उनसे जिस प्रदर्शन की उम्मीद थी वो उसे दोहराने में नाकाम रहे। उनका पहला काम पंजाब के तेज आक्रमण को मजबूत करना था, लेकिन वह कुशलतापूर्वक ऐसा करने में विफल रहे। 14 मैचों में उन्होंने 10.22 की महंगी इकॉनमी से केवल 10 विकेट लिए। जबकि एक बल्लेबाज के रूप में उन्होंने 13 पारियों में 135.96 की स्ट्राइक रेट से 276 रन बनाए।