IPL 2024: हार्दिक पांड्या की कप्तानी का बजेगा डंका, इन 11 खिलाड़ियों के दम पर 6वां खिताब जीतेगी मुंबई इंडियंस (MI)
आइए आपको बताते हैं कि आगामी आईपीएल 2024 सीजन के लिए मुंबई इंडियंस की मजबूत प्लेइंग 11 क्या रहने वाली है।
अद्यतन - जनवरी 2, 2024 1:53 अपराह्न
8. पीयूष चावला

दो साल बाद आईपीएल 2023 में कमबैक करते हुए पीयूष चावला ने मुंबई इंडियंस के लिए शानदार खेल दिखाया। 16 मैचों में 8.11 की इकॉनमी से उन्होंने 22 विकेट लिए थे। आईपीएल 2024 से पहले पीयूष चावला सईद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2023-24 में गुजरात के लिए कुछ खास तो नजर नहीं आए, लेकिन विजय हजारे ट्रॉफी में अच्छा खेल दिखाया। वहीं वनडे में घरेलू क्रिकेट में 4 मैचों में 4.71 की इकॉनमी से 7 विकेट लिए थे। आईपीएल 2024 में मुंबई के लिए पीयूष चावला शानदार खेल दिखाते हुए नजर आ सकते हैं।