CSK को IPL 2024 से पहले लगा बड़ा झटका, डेवोन कॉनवे हुए बाहर

IPL 2024 शुरू होने से पहले CSK को लगा तगड़ा झटका, माही का ये मैच विनर पूरे टूर्नामेंट से हुआ बाहर!

कॉनवे के अंगूठे की सर्जरी होगी जिस वजह से वह 8 हफ्ते तक एक्शन से बाहर रहेंगे।

Ruturaj Gaikwad and Devon Conway (Pic Source-Twitter)
Ruturaj Gaikwad and Devon Conway (Pic Source-Twitter)

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल 2024) के पहले हाफ से बाहर हो गए हैं। अनुभवी कीवी प्लेयर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20I सीरीज के दौरान अपने बाएं अंगूठे में चोट लगी थी और इस वजह से वो पहले टेस्ट से भी बाहर हो गए। हालांकि, मेडिकल टीम की आगे की जांच और सलाह के बाद, अब यह फैसला लिया गया है कि 32 वर्षीय कॉनवे को सर्जरी की जरूरत है।

ऐसे में अब अगर कॉनवे सर्जरी करवाते हैं तो वो लगभग दो महीने के लिए क्रिकेट से दूर हो जाएंगे। कॉनवे के बाहर होने से IPL 2024 से पहले CSK की मुश्किलें बढ़ने वाली है। कॉनवे ने टूर्नामेंट के पिछले संस्करण में शानदार प्रदर्शन करते हुए 15 पारियों में 139.7 की स्ट्राइक रेट से 672 रन बनाए थे। उन्होंने निरंतरता के साथ बल्लेबाजी की थी और रुतुराज गायकवाड़ के साथ, वह टूर्नामेंट में चेन्नई को अच्छी शुरुआत देने में कामयाब रहे।

डेवोन कॉनवे को लेकर न्यूजीलैंड बोर्ड ने जारी किया बयान

अब, उनकी अनुपस्थिति में, अजिंक्य रहाणे या रचिन रवींद्र में से कोई एक आईपीएल 2024 में ओपनिंग करने की उम्मीद है। कॉनवे को लेकर न्यूजीलैंड बोर्ड ने बयान जारी करते हुए लिखा कि, ओपनर डेवोन कॉनवे इस हफ्ते अपने बाएं अंगूठे की सर्जरी कराएंगे, जिसमें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान चोट लगी थी। कई स्कैन और विशेषज्ञों से सलाह लेने के बाद हमने फैसला किया है कि उनका ऑपरेशन होगा। इस दौरान उन्हें रिकवर होने में कम से कम आठ हफ्ते लगेंगे।

अगर कॉनवे 8 हफ्ते के लिए बाहर होते हैं तो वो आधे IPL में CSK का हिस्सा नहीं बन पाएंगे। बता दें कि, आईपीएल 2024 का आगाज 22 मार्च से हो रहा है। चेन्नई सुपर किंग्स टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ अपने होम ग्राउंड पर खेलेगी।

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का स्क्वॉड आईपीएल 2024 के लिए– एमएस धोनी (कप्तान), मोइन अली, दीपक चाहर, डेवोन कॉनवे, तुषार देशपांडे, शिवम दुबे, रुतुराज गायकवाड़, राजवर्धन हंगरगेकर, रवींद्र जड़ेजा, अजय मंडल, मुकेश चौधरी, मथीशा पथिराना, अजिंक्य रहाणे, शेख रशीद, मिचेल सेंटनर, सिमरजीत सिंह , निशांत सिंधु, प्रशांत सोलंकी, महेश तीक्षना, रचिन रवींद्र, शार्दुल ठाकुर, डेरिल मिचेल, समीर रिज़वी, मुस्तफिजुर रहमान, अवनीश राव अरावली

close whatsapp