IPL 2024: कासी विश्वनाथन भी धोनी के कप्तानी के पद से इस्तीफा देने के फैसले से हैरान थे, खुद CSK के CEO ने किया बड़ा खुलासा - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: कासी विश्वनाथन भी धोनी के कप्तानी के पद से इस्तीफा देने के फैसले से हैरान थे, खुद CSK के CEO ने किया बड़ा खुलासा

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार टूर्नामेंट को पांच बार अपने नाम किया है।

MS Dhoni And Kasi Viswanathan (Photo Source: Twitter)
MS Dhoni And Kasi Viswanathan (Photo Source: Twitter)

22 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग 2024 की शुरुआत हो रही है। इस शानदार टूर्नामेंट का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच में खेला जाएगा। हालांकि इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले चेन्नई सुपर किंग्स फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई।

महेंद्र सिंह धोनी ने अपने कप्तानी पद से इस्तीफा दे दिया और चेन्नई सुपर किंग्स ने आगामी सीजन के लिए युवा बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को अपना नया कप्तान नियुक्त किया। यह घोषणा तब हुई जब इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के शुरू होने से एक दिन पहले सभी सभी कप्तान ट्रॉफी के साथ फोटोशूट कर रहे थे। महेंद्र सिंह धोनी की जगह इस फोटोशूट में ऋतुराज गायकवाड़ को देखा गया।

बता दें, महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने शानदार टूर्नामेंट को पांच बार अपने नाम किया है। महेंद्र सिंह धोनी को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में गिना जाता है। हालांकि धोनी खुद यही चाहते हैं कि युवा खिलाड़ियों को आईपीएल में ज्यादा से ज्यादा मौका मिले और टीम को एक नया कप्तान भी मिले। महेंद्र सिंह धोनी के इस फैसले को लेकर अब चेन्नई सुपर किंग्स के CEO कासी विश्वनाथन ने अपना पक्ष रखा है।

कासी विश्वनाथन ने खुद इस बात का खुलासा किया कि वो महेंद्र सिंह धोनी के इस फैसले से काफी हैरान थे। हालांकि उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी के फैसले पर भरोसा जताया और यह भी कहा कि वो जो भी फैसला लेंगे वो फ्रेंचाइजी के हित में होगा।

धोनी जो कुछ भी करते हैं टीम की भलाई के लिए करते हैं: कासी विश्वनाथन

न्यूज18 के मुताबिक कासी विश्वनाथन ने कहा कि, ‘जो भी धोनी करते हैं वो टीम की भलाई के लिए करते हैं। मुझे खुद कप्तान की मीटिंग से थोड़ी देर पहले ही यह बात पता चली थी। आपको उनके फैसले का सम्मान करना चाहिए।’

यही नहीं चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने भी धोनी के फैसले पर अपना पक्ष रखा। फ्लेमिंग ने कहा कि, ‘ 2022 में हम धोनी का साथ छोड़ना नहीं चाह रहे थे। उन्हें खेल के बारे में काफी अच्छा ज्ञान है लेकिन हम यह भी चाहते थे कि युवा खिलाड़ी इस भूमिका को अच्छी तरह से निभाए। इस बार हम पूरी तरह से तैयार हैं। हमें उम्मीद है कि धोनी 2024 के पूरे सीजन में खेलते हुए नजर आएंगे। उनका शरीर पिछले सीजन से काफी बेहतर है।’

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?