IPL 2024: Match-7, CSK vs GT Match Prediction: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है आज का मैच

IPL 2024: Match-7, CSK vs GT Match Prediction: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है आज का मैच

आईपीएल 2024 का 7वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच 26 मार्च को खेला जाएगा।

CSK vs GT (Photo Source: IPL Official Website)
CSK vs GT (Photo Source: IPL Official Website)

प्रीव्यू (Preview):

आईपीएल 2024 का सातवां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। गुजरात टाइटंस ने पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 6 रनों से जीत दर्ज की थी। गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 168 रन बोर्ड पर लगाए थे। शुभमन गिल ने 22 गेंदों में 31 रन बनाए थे।

वहीं साई सुदर्शन ने 39 गेंदों में 45 रन की सर्वाधिक पारी टीम के लिए खेली थी। मुंबई इंडियंस लक्ष्य का पीछा करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 162 रन ही बना पाई। गुजरात के लिए अजमतुल्लाह उमरजई, उमेश यादव, स्पेंसर जॉनसन, और मोहित शर्मा ने 2-2 विकेट अपने नाम किया था।

चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ 6 विकेट से जीत दर्ज की थी। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 173 रन बोर्ड पर लगाए थे। अनुज रावत ने सर्वाधिक 48 रन बनाए थे, वहीं मुस्तफिजुर रहमान ने 4 ओवर में 29 रन देकर 4 विकेट लिए थे। चेन्नई सुपर किंग्स ने 8 गेंदें शेष रहते हुए लक्ष्य का पीछा कर लिया था। रचिन रवींद्र ने 15 गेंदों में 37 रन बनाए थे, वहीं शिवम दुबे ने 34 रनों की नाबाद पारी खेली थी

मैच जानकारी (Match Details):

Match  Details
Match Chennai Super Kings vs Gujarat Titans, Match-7
Venue MA Chidambaram Stadium, Chepauk, Chennai
Date and Time 26 March, Tuesday, 7:30 PM IST
Live Broadcast and Streaming Details Star Sports Network & Jio Cinema App

पिच रिपोर्ट (Pitch Report):

एमए. चिदंबरम स्टेडियम की पिच पर आखिरी मुकाबला आरसीबी और सीएसके के बीच खेला गया था। दोनो ही पारियों में पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी नजर आई थी। इस पिच पर स्पिनरों को अधिक सहयोग मिलता हुआ नजर आएगा। जैसे ही खेल आगे बढ़ेगा पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी होती जाएगी। टॉस जीतकर टीम यहां पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेगी। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 158 रन है।

हेड टू हेड रिकॉर्ड (Head to Head Records):

Matches Played 5
Chennai Super Kings won 2
Gujarat Titans Won 3
No Result 00

संभावित प्लेइंग 11 (Probable Playing XIs):

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK):

ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रचिन रवींद्र, अजिंक्य रहाणे, डेरिल मिचेल, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, समीर रिजवी, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), दीपक चाहर, महिश तीक्षणा, मुस्तफिजुर रहमान

गुजरात टाइटंस (GT):

रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, अजमतुल्लाह उमरजई, डेविड मिलर, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, उमेश यादव, स्पेंसर जॉनसन, मोहित शर्मा

संभावित बेस्ट बल्लेबाज (Probable Best Batter of the Match):

रचिन रवींद्र ने पिछले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ 15 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्कों की मदद से 37 रनों की पारी खेली थी। रचिन रवींद्र गुजरात टाइटंस के खिलाफ भी शानदार बल्लेबाजी कर सकते हैं।

संभावित बेस्ट गेंदबाज (Probable Best Bowler of the Match):

राशिद खान ने पिछले मैच में 4 ओवर में 23 रन दिए थे। राशिद खान चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शानदार गेंदबाजी कर सकते हैं।

कौन जीतेगा आज का मैच (Today’s Match Prediction):

सिनैरियो 1

गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी

पावरप्ले स्कोर- 50-60

पहली पारी का स्कोर- 180-190

गुजरात टाइटंस ने जीत दर्ज की

सिनैरियो 2

चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी

पावरप्ले स्कोर- 50-60

पहली पारी का स्कोर- 190-200

चेन्नई सुपर किंग्स ने जीत दर्ज की

close whatsapp