IPL 2024: मनीश पांडे से लेकर राइली रूसो तक, देखें Delhi Capitals ने किन खिलाड़ियों को किया रिटेन और रिलीज  - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: मनीश पांडे से लेकर राइली रूसो तक, देखें Delhi Capitals ने किन खिलाड़ियों को किया रिटेन और रिलीज 

दिल्ली ने चोटिल ऋषभ पंत को भी रिटेन किया है।

Delhi Capitals. (Image Source: IPL-BCCI)
Delhi Capitals. (Image Source: IPL-BCCI)

आईपीएल 2024 सीजन के लिए तैयारियां काफी तेजी से अंतिम रूप लेती हुई नजर आ रही है। बता दें कि आईपीएल के आगामी सीजन के लिए 19 दिसंबर को दुबई में ऑक्शन होना है। तो वहीं इस ऑक्शन से पहले सभी 10 टीमों को 26 नवंबर तक अपने द्वारा रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करनी है। साथ ही आज 26 नवंबर को फ्रेंचाइजियों के लिए, खिलाड़ियों के लिए खुली ट्रेडिंग विंडो की प्रक्रिया भी समाप्त हो गई है।

तो वहीं आईपीएल 2024 के लिए दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। बता दें कि टीम ने कई बड़े नामों को रिलीज किया है, जिसमें फिल साल्ट, राइली रूसो और मनीष पांडे के नाम शामिल हैं।

इसके अलावा फ्रेंचाइजी ने अपने पूर्व कप्तान और स्टार भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को चोटिल होने के बावजूद रिटेन किया है। खैर, देखने लायक बात होगी कि इन दिनों रिहैब प्रक्रिया से गुजर रहे पंत क्या आईपीएल के आगामी सीजन में खेलते हुए नजर आएंगे या नहीं।

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने IPL 2024 के लिए इन खिलाड़ियों को किया रिटेन

खिलाड़ी भूमिका
डेविड वाॅर्नर बल्लेबाज
ऋषभ पंत विकेटकीपर बल्लेबाज
ईशांत शर्मा पेसर
अभिषेक पोरेल विकेटकीपर बल्लेबाज
मिचेल मार्श ऑल-राउंडर
एनरिक नाॅर्खिया पेसर
पृथ्वी शाॅ बल्लेबाज
कुलदीप यादव स्पिनर
प्रवीण दुबे  स्पिनर
विकी ओस्तवाल  स्पिनर
लंगुी एंगीडी पेसर
खलील अहमद पेसर
मुकेश कुमार पेसर
अक्षर पटेल ऑल-राउंडर
यश ढुल बल्लेबाज
ललित यादव ऑल-राउंडर

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने IPL 2024 के लिए इन खिलाड़ियों को किया रिलीज

खिलाड़ी भूमिका
राइली रूसो बल्लेबाज
चेतन साकरिया पेसर
रोवमैन पाॅवेल ऑल-राउंडर
मनीष पांडे बल्लेबाज
फिल साल्ट विकेटकीपर बल्लेबाज
मुस्तफिजुर रहमान पेसर
कमलेश नागरकोटी Pacer
सरफराज खान बल्लेबाज
रिपल पटेल बल्लेबाज
अमन खान बल्लेबाज
प्रियम गर्ग बल्लेबाज

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के पास IPL 2024 ऑक्शन के लिए बचा रिमेनिंग पर्स

INR- 28.95 करोड़

ये भी पढ़ें- ‘पूरा भारत मुझे पसंद नहीं करता’ World Cup 2019 में MS Dhoni के रन-आउट को लेकर Martin Guptill

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?