MS Dhoni: अपने आखिरी आईपीएल में धोनी कर गए यह 5 रिकॉर्ड अपने नाम

MS Dhoni: अगर संन्यास है पक्का तो अपने आखिरी IPL में धोनी ये 5 बड़े रिकॉर्ड बनाकर क्रिकेट को कह चुके हैं अलविदा

MS Dhoni: धोनी ने 2024 आईपीएल सीजन में 14 मैचों में 220.55 की स्ट्राइक रेट से 161 रन बनाए हैं.

MS Dhoni. (Photo source: X(Twitter)
MS Dhoni. (Photo source: X(Twitter)

MS Dhoni IPL 2024 Records: आईपीएल 2024 में लीग स्टेज का आखिरी मैच हारकर CSK प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई और टूर्नामेंट से बाहर हो गई। अगले ही दिन धोनी (MS Dhoni) CSK टीम कैंप को छोड़कर अपने घर रांची वापस लौट गए। इस बीच यह आशंका अभी भी बनी हुई है की क्या यह धोनी का आखिरी सीजन है या वह अगले साल भी खेलेंगे। ज्यादातर बातें यहीं हो रही हैं की धोनी का यह आखिरी सीजन हो सकता है क्योंकि घुटने की समस्या की वजह से वह ज्यादा दौड़ नहीं पा रहे। ऐसे में आने वाले सीजन में वह शायद उतने फिट न रह पाए की फील्ड पर ज्यादा देर खड़े भी हो पाए।

हालांकि पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों ने बयान दिया है कि उन्हें अगला सीजन भी खेलना चाहिए। इसके साथ ही CSK टीम के मैनेजमेंट की तरफ से भी यह बयान आया है कि धोनी ने 2-3 महीने का समय मांगा है, और कहा है कि वह इसके बाद ही अपने खेलने की क्षमता पर निर्णय लेंगे। खबर है की वह सर्जरी करवाने वाले हैं, ऐसे में उन्हें खुद को क्रिकेट से दूर रखना होगा।

ज्यादातर लोगों ने यह मान लिया है की यह धोनी का आखिरी सीजन ही है, तो कुछ सोच रहे हैं की शायद वह एक और सीजन खेलेंगे। लेकिन अगर यह धोनी का सच में आखिरी सीजन है तो फैंस जरूर जानना चाहेंगे की धोनी ने अपने आखिरी आईपीएल सीजन में कौन से रिकॉर्ड बनाए हैं और उपलब्धियां हासिल की हैं।

आइए देखते हैं आईपीएल 2024 या यूं कहें की धोनी के आखिरी आईपीएल सीजन का सफर कैसा रहा?

5. धोनी ने अपने आईपीएल करियर में पूरे किए 250 मैच

MS Dhoni. (Photo source: X(Twitter)
MS Dhoni. (Photo source: X(Twitter)

धोनी ने आईपीएल में अपना 250वां मैच 14 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में खेला था। इस मैच के साथ, धोनी T20 में एक ही टीम के लिए यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए। इस लिस्ट में विराट कोहली पहले स्थान पर हैं।

4. 0.6 सेकंड में पकड़ा कैच 

MS Dhoni. (Photo source: X(Twitter)
MS Dhoni. (Photo source: X(Twitter)

चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच मैच में धोनी ने स्टंप के पीछे एक शानदार कैच पकड़ा था। धोनी ने यह फ्लाइंग कैच महज 0.6 सेकेंड में लपका था।

3. 110 और 101 मीटर का सबसे लंबा सिक्स

MS Dhoni. (Photo source: X(Twitter)
MS Dhoni. (Photo source: X(Twitter)

LSG के खिलाफ मैच में धोनी ने तेज गेंदबाज यश ठाकुर के गेंद पर 101 मीटर लंबा छक्का लगाया था। वहीं, RCB के खिलाफ उन्होंने यश दयाल को 110 मीटर का लंबा छक्का मारा था तो ग्राउंड के बाहर गया था। धोनी का यह सिक्स इस आईपीएल सीजन का सबसे लंबा सिक्स है।

2. 150 कैच बतौर विकेटकीपर 

MS Dhoni. (Photo source: X(Twitter)
MS Dhoni. (Photo source: X(Twitter)

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2024 में अपनी शानदार विकेटकीपिंग करियर में 150 कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी हैं। धोनी ने 5 मई को धर्मशाला में पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था।

1. 220 का बेहतरीन स्ट्राइक रेट 

MS Dhoni (Image Credit- Twitter X)
MS Dhoni (Image Credit- Twitter X)

धोनी ने 2024 आईपीएल सीजन में 14 मैचों में 220.55 की स्ट्राइक रेट से 161 रन बनाए हैं जो कई युवा खिलाड़ियों और दिग्गज खिलाड़ियों की तुलना में शानदार है।

close whatsapp