IPL 2024: CSK कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने एमएस धोनी के चौंका देने वाले फैसले पर खिलाड़ियों के रिएक्शन का खुलासा किया

CSK आईपीएल 2024 ओपनर में RCB से चेपॉक स्टेडियम में आज 22 मार्च को भिड़ेगी।

Advertisement

Stephen Fleming and MS Dhoni. (Image Source: CSK-IPL)

Indian Premier League 2024: भारत के पूर्व कप्तान और महान विकेटकीपर-बल्लेबाज एमएस धोनी (MS Dhoni) अपने बड़े फैसलों से लोगों को हैरान करने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने आईपीएल 2024 के आगाज की शाम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की कप्तानी अचानक से छोड़कर एक बार फिर सभी की चकित कर दिया।

Advertisement
Advertisement

एमएस धोनी (MS Dhoni) ने आईपीएल 2024 की शुरुआत की पूर्व संध्या पर ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तानी देकर धमाका कर दिया। हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की कप्तानी में बदलाव की उम्मीद तो थी, लेकिन जिस तरह से इसका खुलासा हुआ, उसने सभी को चौंका दिया।

MS Dhoni के फैसले से हर कोई हैरान था: Stephen Fleming

इस बीच, चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के कोच स्टीफन फ्लेमिंग (Stephen Fleming) ने खुलासा किया कि एमएस धोनी (MS Dhoni) के इस फैसले से टीम का हर एक सदस्य काफी इमोशनल हो गया था। हालांकि, CSK ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में नए अध्याय की शुरुआत के लिए उत्सुक है।

स्टीफन फ्लेमिंग ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “जब धोनी ने बतौर कप्तान इस्तीफा देने की खबर दी, तो सभी खिलाड़ियों में काफी भावनाएं उमड़ पड़ीं। टीम के हर एक सदस्य की आंखों में आंसू आ गए थे। ड्रेसिंग रूम में एक भी व्यक्ति ऐसा नहीं था, जो रो नहीं रहा हो। हर कोई हैरान था। जब उन्होंने 2022 में कप्तानी छोड़ने का फैसला किया, तो हम तैयार नहीं थे। हालांकि, हम सभी को ऋतुराज गायकवाड़ के लिए भी खुशी थी।”

‘ऋतुराज ज्यादा नहीं बोलते हैं’

स्टीफन फ्लेमिंग ने आगे कहा, “ऋतुराज ज्यादा नहीं बोलते हैं, लेकिन फ्रेंचाइजी को सही दिशा में ले जा सकते हैं। हम इसके लिए तैयार नहीं थे, लेकिन इसने हमें भविष्य के कप्तान की तलाश शुरू करने के लिए मजबूर कर दिया, क्योंकि धोनी एक न एक दिन चले जायेंगे। हमारा कोचिंग स्टाफ बड़े फैसले के लिए तैयार था। हमने यह सुनिश्चित किया कि जो गलतियां 2022 में हुई थीं, वे दोबारा न दोहराई जाएं।”

Advertisement