VIDEO: IPL 2024 फाइनल में SRH की हार के बाद टूटा काव्या मारन का दिल, रो-रो कर हुआ बुरा हाल
मैच के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की ओनर काव्या मारन बुरी तरह से टूट गई, और रोते हुए नजर आई।
अद्यतन - मई 26, 2024 11:25 अपराह्न

आईपीएल 2024 फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने तीसरे खिताब पर कब्जा किया है। पैट कमिंस की कप्तानी में हैदराबाद 2020 के बाद इस सीजन के प्लेऑफ में पहुंची थी। लेकिन टीम फाइनल नहीं जीत पाई। मैच के बाद टीम की ओनर काव्या मारन बुरी तरह से टूट गई, और रोते हुए नजर आई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
अपना दुख नहीं छुपा पाई काव्या मारन
कोलकाता नाइट राइजर्स की जीत के बाद काव्या मारन चैंपियन टीम के लिए ताली बजाते हुए जरूर नजर आई। लेकिन अपनी टीम की हार का दुख नहीं छुपा पाई। काव्या कैमरे में बुरी तरह से रोते हुए कैद हुई।
यहां देखें मैच के बाद काव्या मारन का वो वीडियो-
Kavya Maran crying🫣 pic.twitter.com/rnfflsQu4P
— बाबा professor(डोरेमॉन के बुआ का लड़का)🐰 (@ayushhh02_) May 26, 2024
वेंकटेश अय्यर ने खेली मैच विनिंग पारी
आईपीएल 2024 फाइनल मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.3 ओवरों में 113 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। टीम के ओपनर अभिषेक शर्मा (2) को मिचेल स्टार्क ने अपना शिकार बनाया। वहीं वैभव अरोड़ा के खिलाफ ट्रैविस हेड गोल्डन डक पर आउट हो गए थे।
इसके बाद राहुल त्रिपाठी (9), एडेन मार्करम (20), नीतिश कुमार रेड्डी (13), शाहबाज अहमद (8), और हेनरिक क्लासेन (16) भी कुछ कमाल नही दिखा पाए। पैट कमिंस ने सर्वाधिक 24 रनों की पारी टीम के लिए खेली। कोलकाता के लिए आंद्रे रसेल ने सर्वाधिक 3 विकेट लिया। वहीं मिचेल स्टार्क और हर्षित राणा के नाम 2-2 विकेट शामिल रहे।
कोलकाता नाइट राइडर्स ने 57 गेंदें शेष रहते हुए लक्ष्य का पीछा कर लिया। रहमानुल्लाह गुरबाज ने 32 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से 39 रन बनाए। वेंकटेश अय्यर ने 26 गेंदों में 4 चौके और 3 छक्कों की मदद से 52 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं कप्तान श्रेयस अय्यर ने 3 गेंदों में नाबाद 6 रन बनाए।