IPL 2024 Final: KKR के ट्रॉफी जीतने के बाद मेंटर गौतम गंभीर के सामने नतमस्तक हुए रिंकू सिंह, फोटोज हुई वायरल
IPL 2024 में कोलकाता नाईट राइडर्स के 'मेंटर थे गौतम गंभीर।
अद्यतन - May 26, 2024 11:09 pm

IPL 2024 का फाइनल मैच कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 8 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज की। इस मैच को जीतने के बाद KKR के प्लेयर रिंकू सिंह के कुछ फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहे हैं जिसमें वो टीम के मेंटर गौतम गंभीर के सामने नत्मस्तक होते हुए नजर आ रहे हैं।
आपको बता दें कि कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस सीजन की शुरुआत से पहले गंभीर को टीम का मेंटर नियुक्त किया था और उनकी मेंटरशिप में टीम ने एक बार फिर इतिहास रचा है। टीम ने अपना तीसरा खिताब अपने नाम किया है। इससे पहले कोलकाता की टीम ने 2012 और 2014 में गंभीर की कप्तानी में ही अपना दोनों आईपीएल खिताब जीता था। और अब एक बार फिर गंभीर के साथ रहते हुए टीम ने इतिहास रचा है।
यहां देखिए रिंकू सिंह और गौतम गंभीर की वो फोटोज
THE HAPPINESS ON GAUTAM GAMBHIR'S FACE. pic.twitter.com/E9h7pvuolP
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) May 26, 2024
इस मैच में पहले सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.3 ओवर में 113 रन पर ऑलआउट हो गई। यह आईपीएल इतिहास का सबसे कम स्कोर है। हैदराबाद के बल्लेबाज इस मैच में बुरी तरह फ्लॉप रहे।
अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, हेनरिक क्लासेन जैसे बड़े बड़े प्लेयर्स का बल्ला इस मैच में खमोश रहा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता ने वेंकटेश अय्यर और गुरबाज अहमद की अर्धशतकीय साझेदारी की बदौलत मैच जीत लिया।
कोलकाता ने रविवार को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम पर खेले गए फाइनल में गेंद और बल्ले दोनों से बेहतरीन प्रदर्शन किया और किसी भी समय पैट कमिंस की कप्तानी वाली टीम को हावी होने नहीं दिया। कोलकाता ने इससे पहले अपना अंतिम खिताब 2014 सीजन में पंजाब किंग्स को हराकर जीता था और अब 10 साल बाद टीम ने फिर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया है।