IPL 2024: चार कारण जिनकी वजह से रोहित शर्मा के लिए यह आखिरी सीजन नहीं हो सकता
कप्तानी से हटाए जाने के बाद ये कयास लगाए जाने लगे हैं कि रोहित शर्मा का यह आखिरी सीजन हो सकता है
अद्यतन - मार्च 20, 2024 3:47 अपराह्न
4. रोहित का मौजूदा फॉर्म MI में उनके करियर को नया मोड़ दे सकता है

आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले रोहित शर्मा शानदार फॉर्म में है। पिछले कुछ महीनों में उन्होंने ह्वाइट बॉल क्रिकेट में काफी रन बनाए हैं। अपने आखिरी टी-20 इंटरनेशनल में उन्होंने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार शतक लगाया था। इसलिए आईपीएल 2024 में भी वह बल्ले से कमाल दिखा सकते हैं।
अगर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) आगामी सीजन में रन बनाते हैं तो वह एमआई के लिए आगामी सीजन में बल्लेबाज के रूप में खुद को बनाए रख सकते हैं।