IPL 2024 Full Schedule: आईपीएल के पूरे शेड्यूल की हुई घोषणा, चेपॉक में 26 मई को खेला जाएगा फाइनल
26 मई को चेन्नई के चेपॉक में खेला जाएगा फाइनल मुकाबला
अद्यतन - मार्च 25, 2024 6:22 अपराह्न

IPL 2024 का आगाज हो चुका है और अभी तक टूर्नामेंट में 5 मुकाबले खेले जा चुके हैं। चूंकि भारत में लोकसभा चुनाव है, इसलिए आईपीएल 2024 के पहले 21 मैचों के कार्यक्रम की ही घोषणा हुई थी और बताया गया कि चुनाव कार्यक्रम को देखते हुए बाकी मुकाबलों की घोषणा की जाएगी। अब आईपीएल 2024 के पूरे शेड्यूल की घोषणा हो गई है। 8 अप्रैल को टूर्नामेंट का 22वां मुकाबला खेला जाएगा।
बता दें कि इससे पहले लोकसभा चुनाव के कारण ये खबरे सामने आ रही थी कि IPL 2024 का दूसरा चरण भारत से बाहर खेला जा सकता है, हालांकि, अरुण धूमल ने उन अफवाहों पर लगाम लगाया और अब स्पष्ट हो गया टूर्नामेंट के सभी मुकाबले भारत में ही खेले जाएंगे।
स्टार स्पोर्ट्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पूरे शेड्यूल की जानकारी शेयर की है।
The wait is finally over! 😍
Here's the complete TATA #IPL2024 schedule! Mark your calendars 📅 and don't miss out on the non-stop cricket excitement 🔥
Tune-in to #IPLOnStar, LIVE, Only on Star Sports pic.twitter.com/9XopOFs6ir
— Star Sports (@StarSportsIndia) March 25, 2024
26 मई को खेला जाएगा फाइनल
टूर्नामेंट का पहला क्वालीफायर और एलिमिनेटर 21 व 22 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं दूसरा क्वालीफायर और फाइनल मुकाबला 24 व 26 मई को चेन्नई के चेपॉक में खेला जाएगा।
दूसरे चरण में भी चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की भिड़ंत होगी। वहीं सीएसके और मुंबई की टीम सिर्फ एक बार आमने-सामने होगी। दोनों के बीच 14 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा।
वहीं अभी तक टूर्नामेंट में पांच मैच खेले जा चुके हैं। इसमें चेन्नई सुपर किंग्स, पंजाब किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस एक-एक मुकाबला जीत चुके हैं। छठा मुकाबला सोमवार को पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होना है।
चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस इस लीग की सबसे सफल टीमें हैं। दोनों टीमों ने पांच-पांच खिताब अपने नाम किए हैं। एमएस धोनी के लिए यह आखिरी सीजन हो सकता है, इसलिए सीएसके जीत के साथ उन्हें विदाई देना चाहेगी।