IPL 2024: GT vs MI, Turning Point of the Match, जानिए मैच जीत चुकी मुंबई की किस गलती से पलटा मैच?

इस खिलाड़ी के आउट होते ही पूरी मुंबई इंडियंस की टीम हार के करीब तेजी से बढ़ती गई।

Advertisement

Hardik Pandya, IPL 2024 (Photo Source X) (1)

आईपीएल 2024 का पांचवां मुकाबला गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई की गेंदबाजी की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम में बुमराह के होते हुए भी मुंबई के नए कप्तान हार्दिक पांड्या ने पहला ओवर खुद डाला और साहा ने उनकी अच्छी धुलाई की। उनके दूसरे ओवर में भी गुजरात के बल्लेबाजों ने उन्हें खूब छकाया।

Advertisement
Advertisement

इसके बाद बुमराह ने साहा को 19 रन पर क्लीन बोल्ड कर पहला विकेट हासिल किया। गुजरात के लिए गिल ने 31 रन बनाए जबकि साई सुदर्शन बुमराह की गेंद पर कैच आउट होकर अपने अर्धशतक से चूक गए। आउट होने से पहले उन्होंने 39 गेंदों पर 3 चौकों और एक छक्के की मदद से 45 रन बनाए। उमरजई ने 17 रनों की छोटी लेकिन प्रभावशाली पारी खेली। मिलर भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए और बुमराह की गेंद पर आउट हो गए। लेकिन राहुल तेवतिया ने 18वें ओवर में 19 रन बनाकर टीम को 168 रन तक पहुंचाया। आउट होने से पहले उन्होंने 15 गेंदों पर 2 चौकों और एक छक्के की मदद से 22 रन बनाए।

मुंबई इंडियंस की संभली पारी आखिरी में लड़खड़ा गई

गुजरात द्वारा दिए गए 169 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की शुरुआत एक विकेट पर रही। मुंबई ने अपना खाता भी नहीं खोला और ईशान किशन को अजमतुल्लाह उमरजई ने आउट कर दिया। इसके बाद आए नमन धीर ने एक ही ओवर में 19 रन जड़े लेकिन उसी ओवर में आउट हो गए। फिर बाद डेवाल्ड ब्रेविस और रोहित शर्मा ने मुंबई की पारी को संभाला और टीम को 100 रन के पार पहुंचाया।

शतक से चूके रोहित और डेवाल्ड 

रोहित ने आउट होने से पहले 29 गेंदों पर 7 चौकों और एक छक्के की मदद से 43 रन बनाए। साई किशोर की गेंद पर बोल्ड होकर वह अपने अर्धशतक से चूक गए। विस्फोटक बल्लेबाज रहे डेवाल्ड ब्रेविस भी अपने अर्धशतक से चूक गए। उन्होंने 38 गेंदों में 3 छक्कों और 2 चौकों की मदद से 46 रन बनाए और मोहित शर्मा की गेंद पर कैच आउट हुए।

इस मोड़ पर भी मुकाबला मुंबई के हाथों में ही था, लेकिन तभी टिम डेविड और तिलक वर्मा ने अपना विकेट खो दिया। टिम डेविड ने 10 गेंदों में 11 रनों की पारी खेली थी। वहीं, तिलक वर्मा 19 गेंद खेल चुके थे और बीच-बीच में शॉट लगा रहे थे।

तिलक वर्मा का विकेट था मैच का टर्निंग पॉइंट

19वें ओवर में स्पेन्सर की पहली गेंद पर तिलक वर्मा ने सिक्स लगाया और अगली गेंद पर बड़ा शॉट फिर खेलने गए। लेकिन उस गेंद पर उनका विकेट चला गया। सब जानते हैं की तिलक वर्मा अच्छे फिनिशर हैं और उन्होंने मुंबई को कई ऐसे मौकों पर जीत दिलाई है। लेकिन उनके आउट होते ही पूरी मुंबई इंडियंस की टीम हार के करीब तेजी से बढ़ती गई। यही था मैच का टर्निंग पॉइंट, अगर तिलक वर्मा आउट नहीं हुए होते तो वह मैच को आराम से जीता सकते थे।

गुजरात की टीम ने आखिरी ओवर में मुंबई इंडियंस पर 8 रन से शानदार जीत दर्ज की। जब मुंबई को 6 गेंदों में 19 रन चाहिए थे तो उमेश यादव को गेंदबाजी की जिम्मेदारी सौंपी गई। पांड्या ने पहली गेंद पर छक्का और दूसरी गेंद पर चौका लगाया। लेकिन अगली दो गेंदों पर पांड्या और चावला के आउट होते ही गुजरात ने शानदार जीत दर्ज की।

Advertisement