IPL 2024: Match-12, GT vs SRH Match Prediction: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है आज का मैच

IPL 2024: Match-12, GT vs SRH Match Prediction: जानें किस टीम का पलड़ा है भारी और कौन जीत सकता है आज का मैच

आईपीएल 2024 का 12वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 31 मार्च को अहमदाबाद में खेला जाएगा।

Gujarat Titans (Photo Source: IPL Official Website)
Gujarat Titans (Photo Source: IPL Official Website)

प्रीव्यू (Preview):

आईपीएल 2024 का 12वां मुकाबला गुजरात टाइटंस (GT) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा। सनराइजर्स हैदराबाद ने पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 31 रनों से जीत दर्ज की थी। सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 277 रन बनाए थे। मुंबई इंडियंस ने शानदार लड़ाई लड़ी थी, लेकिन टीम 20 ओवरों के अंत में 5 विकेट के नुकसान पर 246 रन हा बना पाई थी।

गुजरात टाइटंस को पिछले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 63 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 206 रन बोर्ड पर लगाए थे। गुजरात टाइटंस लक्ष्य का पीछा करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 143 रन ही बना पाई थी।

मैच जानकारी (Match Details):

Match  Details
Match Gujarat Titans vs Sunrisers Hyderabad, Match- 12
Venue Narendra Modi Stadium, Ahmedabad
Date and Time 31 March, Sunday, 3:30 PM IST
Live Broadcast and Streaming Details Star Sports Network & Jio Cinema App

पिच रिपोर्ट (Pitch Report):

नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद की पिच बल्लेबाजी के लिए शानदार मानी जाती है। यहां की पिच फ्लैट है जिसके चलते बल्लेबाजों को रन बनाने में मदद मिलती है। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 160 रन है। जो भी टीम यहां टॉस जीतेगी वो पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेगी।

हेड टू हेड रिकॉर्ड (Head to Head Records):

Matches Played 3
Gujarat Titans Won 2
Sunrisers Hyderabad Won 1
No Result 00

संभावित प्लेइंग 11 (Probable Playing XIs):

गुजरात टाइटंस (GT):

रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, डेविड मिलर, अजमतुल्लाह उमरजई, राहुल तेवतिया, राशिद खान, उमेश यादव, स्पेंसर जॉनसन, साई किशोर, मोहित शर्मा

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH):

मयंक अग्रवाल, ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, जयदेव उनादकट

संभावित बेस्ट बल्लेबाज (Probable Best Batter of the Match):

ट्रैविस हेड ने पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 24 गेंदों में 9 चौके और 3 छक्कों की मदद से 62 रनों की पारी खेली थी। ट्रैविस हेड गुजरात टाइटंस के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी कर सकते हैं।

संभावित बेस्ट गेंदबाज (Probable Best Bowler of the Match):

मोहित शर्मा ने पिछले मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 4 ओवर में 36 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया था। मोहित शर्मा सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शानदार गेंदबाजी कर सकते हैं।

कौन जीतेगा आज का मैच (Today’s Match Prediction):

सिनैरियो 1

गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

पावरप्ले स्कोर- 50-60

पहली पारी का स्कोर- 180-190

सनराइजर्स हैदराबाद ने जीत दर्ज की

सिनैरियो 2

सनराइजर्स हैदराबाद ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी

पावरप्ले स्कोर- 45-55

पहली पारी का स्कोर- 160-170

सनराइजर्स हैदराबाद ने जीत दर्ज की

close whatsapp