Gujarat Titans Jersey IPL 2024: गुजरात टाइटंस ने लांच की नई जर्सी

Gujarat Titans Jersey IPL 2024: गुजरात टाइटंस ने लांच की नई जर्सी, फ्रेंचाइजी ने शेयर किया वीडियो

आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटंस पहला मुकाबला 24 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगी।

Gujrat Titans Jersey IPL 2024 (Photo Source: X/Twitter)
Gujrat Titans Jersey IPL 2024 (Photo Source: X/Twitter)

IPL 2024 22 मार्च से शुरू हो रहा है, गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) पहला मुकाबला 24 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेलेगी। मुंबई इंडियंस ने 15 करोड़ में गुजरात टाइटंस से हार्दिक पांड्या को ट्रेड किया, और कप्तान नियुक्त किया था। हार्दिक पांड्या के गुजरात टाइटंस छोड़ने के बाद शुभमन गिल को गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) का कप्तान बनाया गया है। युवा कप्तान शुभमन गिल अपने नेतृत्व में टीम को शानदार रिजल्ट देना चाहेंगे। आईपीएल शुरू होने में ज्यादा दिन नहीं बचे हैं, सीजन शुरू होने से पहले गुजरात टाइटंस ने अपनी नई जर्सी लांच कर दी है।

 Gujarat Titans ने जारी किया वीडियो

रविवार (17 मार्च) को गुजरात टाइटंस (Gujrat Titans) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करते हुए नई जर्सी का अनावरण किया। गुजरात टाइटंस ने वीडियो जारी करते हुए लिखा, “𝐓𝐡𝐞 𝐰𝐚𝐢𝐭 𝐢𝐬 𝐨𝐯𝐞𝐫! 🤩Here’s unveiling our latest gear ahead of TATAIPL2024 season!” ‘इंतजार हुआ खत्म, TATAIPL2024 सीजन के लिए हमारी नई किट…’

हार्दिक पांड्या की कप्तानी में गुजरात टाइटंस पहले ही सीजन राजस्थान रॉयल्स को मात देकर चैंपियन बनी थी। पिछले सीजन भी टीम का प्रदर्शन शानदार था। लेकिन फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ गुजरात को हार झेलनी पड़ी। तीसरे सीजन में कप्तान शुभमन गिल टीम को दूसरा खिताब जीताने के लिए पूरा जोर दिखाते हुए नजर आएंगे।

आईपीएल 2024 शुरू होने से पहले गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) को बड़ा झटका लगा है। मोहम्मद शमी सर्जरी के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। आईपीएल 2024 ऑक्शन में गुजरात ने अज़मतुल्लाह ओमरजई (50 लाख ), उमेश यादव (5.80 करोड़), शाहरुख खान (7.40 करोड़), सुशांत मिश्रा (2.20 करोड़), कार्तिक त्यागी (60 लाख), मानव सुथार (20 लाख), स्पेंसर जॉनसन (10 करोड़ रुपये), रॉबिन मिंज (3.60 करोड़) को खरीदा है। देखना होगा ये खिलाड़ी इस सीजन गुजरात के लिए कैसा खेल दिखाते हैं>

IPL 2024 के लिए गुजरात टाइटंस का फुल स्क्वॉड

डेविड मिलर, शुभमन गिल (कप्तान), मैथ्यू वेड, रिद्धिमान साहा, केन विलियमसन, अभिनव मनोहर, साई सुदर्शन, दर्शन नालकांडे, विजय शंकर, जयंत यादव, राहुल तेवतिया, नूर अहमद, साई किशोर, राशिद खान, जोशुआ लिटिल, मोहित शर्मा, अजमतुल्लाह उमरजई, उमेश यादव, शाहरुख खान, सुशांत मिश्रा, कार्तिक त्यागी, मानव सुथार, स्पेंसर जॉनसन, रॉबिन मिंज

close whatsapp