जय शाह ग्राउंड्स मैन क्यूरेटर

BCCI सचिव जय शाह का ऐलान, हर स्टेडियम के ग्राउंड्समैन और क्यूरेटर को इनाम के तौर पर लाखों रूपये देगा बोर्ड

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने टूर्नामेंट खत्म होने के बाद अहम ऐलान किया है।

Jay Shah (Image Credit- Twitter X)
Jay Shah (Image Credit- Twitter X)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) जैसे टूर्नामेंट में अक्सर सुपरस्टार खिलाड़ी और चैंपियन टीमें सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरती हैं। इसी बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह ने ग्राउंड्समैन और क्यूरेटर को उनकी कड़ी मेहनत को सपोर्ट करने के लिए इनामी राशि देने की घोषणा की है। उन्होंने सभी 10 आईपीएल वेन्यू के ग्राउंड्समैन और क्यूरेटर्स के सम्मान के लिए उन्हें प्राइज मनी देने का ऐलान किया।

बीसीसीआई सचिव जय शाह का मानना है कि ग्राउंड स्टाफ के सदस्य पर्दे के पीछे के हीरों हैं, जिनके चलते सफलतापूर्वक टूर्नामेंट का आयोजन हो पाया। बोर्ड ने सभी 10 नियमित आईपीएल वेन्यू के ग्राउंड्समैन और क्यूरेटर के लिए 25 लाख रूपये और 3 अतिरिक्त वेन्यू पर प्रत्येक के लिए 10 लाख रूपये धनराशी दिए जाने की घोषणा की।

जय शाह ने ट्वीट करके दी जानकारी

फाइनल मैच के बाद जय शाह ने ट्वीट करके लिखा, ‘इस टी20 सीजन के अनसंग हीरो (जिनके बारे में ज्यादा बात न हुई हो) ग्राउंट स्टाफ हैं जिन्होंने बिना थके खराब मौसम में भी शानदार पिच दी। उनके इस काम की अहमियत को समझते हुए हमने फैसला किया है कि सभी 10 रेगुलर आईपीएल वेन्यू के हर ग्राउंड स्टाफ और पिच क्यूरेट को 25 लाख रुपए दिए जाएंगे। वहीं तीन अतिरिक्त वेन्यू के लिए 10 लाख रुपए दिए जाएंगे। अपनी मेहनत के लिए शुक्रिया।’

आईपीएल 2024 के 74 मैच 13 अलग-अलग वेन्यू पर खेले गए। सभी टीमों ने अपने लिए एक-एक घरेलू मैदान चुना था। हालांकि राजस्थान रॉयल्स ने गुवाहाटी, पंजाब किंग्स ने धर्मशाला और दिल्ली कैपिटल्स ने विशाखापत्तनम में भी 2-2 मैच खेले।

वहीं आईपीएल टीमों की प्राइज मनी की बात करें तो कोलकाता नाइट राइडर्स को 20 करोड़ रुपए मिले हैं। वहीं सनराइजर्स हैदराबाद को इनाम के तौर पर 13 करोड़ रुपए मिले हैं। वहीं राजस्थान रॉयल्स को 7 करोड़ रुपए मिले। राजस्थान को दूसरे क्वालीफायर में हार का सामना करना पड़ा था। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 6.5 करोड़ रुपए मिलेंगे। आरसीबी को एलिमिनेटर मैच में हार का सामना करना पड़ा था।

close whatsapp