VIDEO: Jasprit Bumrah ने खतरनाक 'Yorker' गेंद से बिखेर दी गिल्लियां, हक्के-बक्के रह गए सुनील नारायण

VIDEO: जसप्रीत बुमराह ने खतरनाक ‘Yorker’ गेंद से बिखेर दी गिल्लियां, हक्के-बक्के रह गए सुनील नारायण

मुंबई इंडियंस के खिलाफ सुनील नारायण गोल्डन डक पर पवेलियन लौटे।

Sunil Narine & Jasprit Bumrah (Photo Source: X/Twitter)
Sunil Narine & Jasprit Bumrah (Photo Source: X/Twitter)

Jasprit Bumrah Bowled Sunil Narine Video: आईपीएल 2024 का 60वां मुकाबला ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। बारिश के चलते मैच को 16-16 ओवरों का कर दिया गया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी केकेआर टीम को काफी ज्यादा खराब शुरुआत मिली थी। मात्र 10 रन के स्कोर पर दोनों ओपनर फिल सॉल्ट और सुनील नारायण सस्ते में पवेलियन लौट गए।

जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने अपने स्पैल की पहली ही गेंद पर सुनील नारायण को बोल्ड किया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Jasprit Bumrah ने कुछ इस तरह सुनील नारायण को किया बोल्ड

जसप्रीत बुमराह ने सुनील नारायण के पैरों को टारगेट करते हुए यॉर्कर गेंद डाली थी। नारायण को लगा ये गेंद शायद स्टंप्स को मिस करेगी, लेकिन गेंद सीधा जाकर स्टंप्स से टकरा गई। सुनील नारायण को बिल्कुल भी यकीन नहीं हुआ और वह मैदान में एकदम स्तब्ध रह गए। वहीं दूसरी ओर बूम-बूम बुमराह अपने अंदाज में मैदान में जश्न मनाते हुए नजर आए।

पारी के पहले ही ओवर में फिल सॉल्ट (6) का विकेट गंवाने के बाद सुनील नारायण को दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर गोल्डन डक पर पवेलियन लौटना पड़ा।

यहां देखें वीडियो-

वेंकटेश अय्यर ने खेली 42 रनों की पारी

कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज वेंकटेश अय्यर को चौथे ओवर में थ्रो के चलते पैरों में क्रैम्प आ गए थे, जिसके बाद कुछ समय तक फिजियो मैदान में उनके पास थे। इस वक्त वेंकी 12 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। लेकिन फिर इसी ओवर में उन्होंने ओवर में अपना घातक अंदाज दिखाते हुए दो चौके और एक छक्का जड़ा था। वेंकटेश अय्यर ने 21 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 42 रनों की पारी खेली।

close whatsapp