IPL 2024: जाने लखनऊ के खिलाफ दिल्ली के महत्वपूर्ण मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं डेविड वाॅर्नर?
लखनऊ ने दिल्ली के खिलाफ टाॅस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
अद्यतन - मई 14, 2024 7:28 अपराह्न

IPL 2024 के जारी सीजन का 64वां मैच आज 14 मई, मंगलवार को दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स (DC vs LSG) के बीच खेला जा रहा है। बता दें कि इस मैच में दिल्ली के खिलाफ लखनऊ ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
साथ ही बता दें कि अगर दिल्ली को जारी सीजन के प्लेऑफ की रेस में बने रहना है, तो उसे इस मैच में हर हाल में जीत हासिल करनी होगी। लेकिन दिल्ली के इस महत्वपूर्ण मैच में दिग्गज सलामी बल्लेबाज डेविड वाॅर्नर (David Warner) नहीं खेल रहे हैं। ऐसे में आपके मन में भी सवाल आ रहा होगा कि आखिर क्यों वे इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। तो आइए आपके इस सवाल का जबाव देते हैं:
तो इस वजह से LSG के खिलाफ DC की ओर से नहीं खेल रहे हैं डेविड वाॅर्नर
बता दें कि लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की ओर से डेविड वाॅर्नर के ना खेलने को लेकर टाॅस के समय टीम के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा मैच में उनकी जगह मैनेजमेंट ने अफगानी ऑलराउंडर गुलबदीन नायब को खिलाने का फैसला किया है। गौरतलब है कि आरसीबी के खिलाफ पिछले मैच में वाॅर्नर 2 गेंदों में सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए थे।
मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
दिल्ली कैपिटल्स: अभिषेक पोरेल, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, शाई होप, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, गुलबदीन नैब, रसिख दार सलाम, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव, खलील अहमद
इम्पैक्ट प्लेयर: ईशांत शर्मा, कुमार कुशाग्र, प्रवीण दुबे, स्वास्तिक चिकारा, ललित यादव
लखनऊ सुपर जायंट्स: केएल राहुल (विकेटकीपर व कप्तान), क्विंटन डी कॉक, मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुडा, निकोलस पूरन, क्रुणाल पांड्या, युद्धवीर सिंह चरक, अरशद खान, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, मोहसिन खान।
इम्पैक्ट प्लेयर: मणिमरन सिद्धार्थ, देवदत्त पडिक्कल, आयुष बडोनी, प्रेरक मांकड़, कृष्णप्पा गौतम।