IPL 2024 Latest Points Table: CSK vs KKR, मैच-22 का Results, और पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल
चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 7 विकेट से जीत दर्ज की।
अद्यतन - Apr 8, 2024 11:19 pm

IPL 2024 Latest Points Table: आईपीएल 2024 का 22वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच एमए. चिदंबरम स्टेडियम, चेपॉक में खेला गया। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाए थे। टीम को पहला झटका पहली ही गेंद पर लगा था। तुषार देशपांडे के हाथों फिल सॉल्ट गोल्डन डक पर आउट हुए थे।
दूसरे विकेट के लिए सुनील नारायण और अंगकृष रघुवंशी के बीच फिर 56 रनों की साझेदारी हुई थी। लेकिन फिर मैदान में रवींद्र जडेजा के नाम का तूफान आया। जडेजा ने अंगकृष रघुवंशी (24), सुनील नारायण (27) और वेंकटेश अय्यर (3) को पवेलियन भेजा। रिंकू सिंह (9) और आंद्रे रसल (10) आज कुछ कमाल नहीं दिखा पाए। श्रेयस अय्यर ने टीम के लिए 32 गेंदों में सर्वाधिक 34 रनों की पारी खेली। सीएसके के लिए रवींद्र जडेजा और तुषार देशपांडे ने सर्वाधिक 3-3 विकेट लिए, वहीं मुस्तफिजुर रहमान के नाम 2 विकेट शामिल रहा।
चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 गेंदें शेष रहते हुए ही लक्ष्य का पीछा कर 7 विकेट से जीत हासिल की। कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने 58 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 67 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं शिवम दुबे ने 18 गेंदों में 1 चौके और 3 छक्कों की मदद से 28 रनों की तूफानी पारी खेली। रचिन रवींद्र (15) और डेरिल मिचेल (25) ने भी रन चेज में योगदान दिया। कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए वैभव अरोरा ने सर्वाधिक 2 विकेट लिया।
IPL 2024 Latest Points Table: मैच- 22 के बाद पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल
नंबर | टीम | मैच | जीत | हार | टाई | N/R | अंक | नेट रन रेट | ||
---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
1 | राजस्थान रॉयल्स | 4 | 4 | 0 | 0 | 0 | 8 | 1.120 | ||
2 | कोलकाता नाइट राइडर्स | 4 | 3 | 1 | 0 | 0 | 6 | 1.528 | ||
3 | लखनऊ सुपर जायंट्स | 4 | 3 | 1 | 0 | 0 | 6 | 0.775 | ||
4 | चेन्नई सुपर किंग्स | 5 | 3 | 2 | 0 | 0 | 6 | 0.666 | ||
5 | सनराइजर्स हैदराबाद | 4 | 2 | 2 | 0 | 0 | 4 | 0.409 | ||
6 | पंजाब किंग्स | 4 | 2 | 2 | 0 | 0 | 4 | -0.220 | ||
7 | गुजरात टाइटंस | 5 | 2 | 3 | 0 | 0 | 4 | -0.797 | ||
8 | मुंबई इंडियंस | 4 | 1 | 3 | 0 | 0 | 2 | -0.704 | ||
9 | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु | 5 | 1 | 4 | 0 | 0 | 2 | -0.843 | ||
10 | दिल्ली कैपिटल्स | 5 | 1 | 4 | 0 | 0 | 2 | -1.370 |