IPL 2024 Latest Points Table: MI vs RR, मैच-14 का Results, और पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल
मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत के बाद राजस्थान रॉयल्स पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर आ गई है।
अद्यतन - Apr 1, 2024 11:17 pm

IPL 2024 Latest Points Table: आईपीएल 2024 का 14वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 125 रन बोर्ड पर लगाए थे।
हार्दिक पांड्या ने 21 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 34 रनों की पारी खेली। वहीं तिलक वर्मा ने 29 गेंदों में 2 छक्कों की मदद से 32 रन बनाए। ट्रेंट बोल्ट ने 4 ओर में 22 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किया। वहीं युजवेंद्र चहल ने 4 ओवर में 11 रन देकर 3 विकेट लिया। इनके अलावा नांद्रे बर्गर के नाम 2 विकेट और आवेश खान के नाम एक विकेट शामिल रहा।
राजस्थान रॉयल्स ने 27 गेंदें शेष रहते हुए लक्ष्य का पीछा कर 6 विकेट से जीत दर्ज की। राजस्थान रॉयल्स के लिए रियान पराग ने 39 गेंदों में 5 चौके और 3 छक्कों की मदद से 54 रनों की नाबाद पारी खेली, और टीम को जीत दिलाई। मुंबई इंडियंस के लिए आकाश मधवाल ने 4 ओवर में 20 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट अपने नाम किया।
राजस्थान रॉयल्स के लिए यह तीन मैचों में लगातार तीसरी जीत है। वहीं मुंबई इंडियंस की तीन मैचों में लगातार तीसरी हार है। मैच के बाद पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल क्या है, आइए आपको बताते हैं।
IPL 2024 Latest Points Table: मैच-14 के बाद पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल
राजस्थान रॉयल्स 3 मैचों में 3 जीत और 6 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में पहले पायदान पर पहुंच गई है। कोलकाता नाइट राइडर्स 4 अंकों के साथ दूसरे और चेन्नई सुपर किंग्स 4 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है।
| नंबर | टीम | मैच | जीत | हार | टाई | N/R | अंक | नेट रन रेट | ||
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | राजस्थान रॉयल्स | 3 | 3 | 0 | 0 | 0 | 6 | 1.249 | ||
| 2 | कोलकाता नाइट राइडर्स | 2 | 2 | 0 | 0 | 0 | 4 | 1.047 | ||
| 3 | चेन्नई सुपर किंग्स | 3 | 2 | 1 | 0 | 0 | 4 | 0.976 | ||
| 4 | गुजरात टाइटंस | 3 | 2 | 1 | 0 | 0 | 4 | -0.738 | ||
| 5 | सनराइजर्स हैदराबाद | 3 | 1 | 2 | 0 | 0 | 2 | 0.204 | ||
| 6 | लखनऊ सुपर जायंट्स | 2 | 1 | 1 | 0 | 0 | 2 | 0.025 | ||
| 7 | दिल्ली कैपिटल्स | 3 | 1 | 2 | 0 | 0 | 2 | -0.016 | ||
| 8 | पंजाब किंग्स | 3 | 1 | 2 | 0 | 0 | 2 | -0.337 | ||
| 9 | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू | 3 | 1 | 2 | 0 | 0 | 2 | -0.711 | ||
| 10 | मुंबई इंडियंस | 3 | 0 | 3 | 0 | 0 | 0 | -1.423 |