LSG vs DC: दिल्ली कैपिटल्स को बीच मैच में लगा बड़ा झटका…! चोटिल होकर मैदान से बाहर गए खलील अहमद

खलील अहमद लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपने स्पेल का तीसरा ओवर डालकर मैदान से बाहर चले गए।

Advertisement

Khaleel Ahmed (Photo Source: X/Twitter)

आईपीएल 2024 का 26वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है। लखनऊ सुपर जायंट्स को थोड़ी खराब शुरुआत मिली, पावरप्ले के अंदर टीम ने क्विंटन डी कॉक और देवदत्त पडिक्कल का विकेट गंवा दिया।

Advertisement
Advertisement

दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज खलील अहमद (Khaleel Ahmed) ने इन दोनों बल्लेबाजों पर शिकंजा कस लखनऊ को शुरुआती झटके दिए। लेकिन इस बीच दिल्ली कैपिटल्स टीम को तगड़ा झटका लग चुका है, दरअसल अपने स्पेल का तीसरा ओवर डालने के बाद खलील अहमद मैदान से बाहर चले गए हैं।

जानें क्यों खलील Khaleel Ahmed से बाहर गए

खलील अहमद (Khaleel Ahmed) ने लखनऊ सुपर जायंट्स की पारी के पांचवें ओवर की दूसरी गेंद पर देवदत्त पडिक्कल (3) को LBW आउट किया था। जिसके बाद अगली गेंद पर खलील अहमद ने मार्कस स्टोइनिस को लगभग पवेलियन भेज दिया था, लेकिन उनके हाथ से गेंद छटक गई।

कैच छोड़ने के बाद खलील अहमद थोड़ी परेशानी में नजर आए थे। यह ओवर डालने के बाद खलील अहमद फिजियो के साथ ड्रेसिंग रूम की ओर चले गए। खलील अहमद ने सबसे पहले तीसरे ओवर में क्विंटन डी कॉक (19) को अपना शिकार बनाया था। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खलील अहमद (Khaleel Ahmed) ने 3 ओवर में 28 रन देकर 2 विकेट लिए हैं।

77 के स्कोर पर लखनऊ की आधी टीम लौटी पवेलियन

कुलदीप यादव ने अपने स्पेल के पहले ओवर में सबसे पहले मार्कस स्टोइनिस (8) को आउट किया था। जिसके बाद घतक फॉर्म में चल रहे निकोलस पूरन को गोल्डन डक पर पवेलियन भेजा था। कप्तान केएल राहुल एक छोर से टीम की पारी हुए संभाले हुए थे, लेकिन कुलदीप ने 10वें ओवर में उन्हें आउट कर टीम को बड़ी सफलता दिलाई। केएल राहुल ने 22 गेंदों में 5 चौके और एक छक्के की मदद से 39 रनों की पारी खेली।

Advertisement