IPL 2024: LSG बनाम GT मैच के वो तीन बड़े टर्निंग पाॅइंट, जब गुजरात के हाथ से फिसल गया मैच
लखनऊ ने लो स्कोरिंग मैच में गुजरात को 33 रनों से हराया
अद्यतन - Apr 7, 2024 11:44 pm

आईपीएल के जारी 17वें सीजन का 21वां मैच आज 7 अप्रैल को लखनऊ के एकाना क्रिकेट स्टेडियम में, लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस (LSG vs GT) के बीच खेला गया। बता दें कि इस लो स्कोरिंग मैच में लखनऊ ने गुजरात को 33 रनों से हरा दिया है। तो वहीं यह आईपीएल इतिहास में पहली बार है जब लखनऊ ने गुजरात को हराया है।
मुकाबले की बात की जाए तो टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 163 रन बनाए। इसके बाद जब गुजरात इस टारगेट का पीछा करने उतरी, तो वह एलएसजी की शानदार गेंदबाजी के आगे 18.5 ओवर में मात्र 130 रनों पर ऑलआउट हो गई। आइए इस आर्टिकल के माध्यम से जानते हैं, इस मैच के तीन बड़े टर्निंग पाॅइंट्स पर:
1. खराब शुरूआत के बावजूद लखनऊ ने बनाया एक अच्छा स्कोर
![]()
बता दें कि मैच में लखनऊ ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, लेकिन उसकी शुरूआत कुछ खास नहीं रही। टीम को पहला झटका पहले ही ओवर की चौथी गेंद पर क्विंटन डिकाॅक (6) के रूप में लगा। इसके बाद तीसरे ही ओवर में देवदत्त पडिक्कल भी 7 रन बनाकर सस्ते में आउट हो गए।
हालांकि, इसके बाद भी लखनऊ के लिए हरफनमौला खिलाड़ी मार्कस स्टोइनिस ने एक छोर संभाल के रखा, जिसकी वजह से एलएसजी मैच में 5 विकेट के नुकसान पर 163 रन बना पाई। स्टोइनिस ने मैच में 58 रनों की शानदार पारी खेली।