IPL 2024: GT vs DC, Top 3 Best Performers: गुजरात vs दिल्ली मैच में इन 3 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर गाड़े झंडे - 3 का पृष्ठ 2 - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: GT vs DC, Top 3 Best Performers: गुजरात vs दिल्ली मैच में इन 3 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर गाड़े झंडे

गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीत के बाद दिल्ली कैपिटल्स पॉइंट्स टेबल में 6 अंकों के साथ छठे पायदान पर पहुंच गई है।

2. ऋषभ पंत-

Gujarat Titans vs Delhi Capitals (Image Credit- Twitter X)
Gujarat Titans vs Delhi Capitals (Image Credit- Twitter X)

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ शानदार कप्तानी की। ऋषभ ने शानदार विकेटकीपिंग करते हुए 4 बल्लेबाजों का शिकार किया था। ऋषभ पंत ने पांचवें ओवर में ईशांत शर्मा की गेंद पर एक हाथ से डेविड मिलर (2) का शानदार कैच पकड़ा था।

फिर 9वें ओवर में अभिनव मनोहर (8) और शाहरूख खान (0) को स्टंपिग आउट किया था। वहीं फिर 18वें ओवर में मुकेश कुमार की गेंद पर राशिद खान (31) का शानदार कैच लपका था। ऋषभ पंत ने फिर रन चेज में 11 गेंदों में 1 चौके और 1 छक्के की मदद से 16 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

Previous
Page 2 / 3
Next

close whatsapp