IPL 2024: Match-62, RCB vs DC Match Prediction: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच होने वाला आज का मैच कौन जीतेगा?

RCB vs DC Match Prediction: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच होने वाले मैच में कौन मारेगा बाजी?

आईपीएल 2024 में 12 मई के दिन का दूसरा मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा।

RCB vs DC (Photo Source: BCCI/IPL)
RCB vs DC (Photo Source: BCCI/IPL)

RCB vs DC Match Prediction: आईपीएल 2024 का 62वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। पॉइंट्स टेबल में दिल्ली 12 अंकों के साथ पांचवें और RCB 10 अंकों के साथ सातवें स्थान पर है। प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए दोनों ही टीमों के लिए यह मुकाबला जीतना बेहद अहम है।

दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 20 रनों से शिकस्त दी थी। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 60 रनों से हराया था।

मैच डिटेल्स (Royal Challengers Bengaluru vs Delhi Capitals Match Details):

मैच जानकारी
मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs दिल्ली कैपिटल्स, मैच- 62
वेन्यू एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
दिन और समय 12 मई, रविवार, शाम 7ः30 बजे
लाइव ब्रॉडकास्ट और स्ट्रीमिंग डिटेल्स स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोसिनेमा एप

पिच रिपोर्ट (RCB vs DC Pitch Report):

एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच टी20 क्रिकेट में बल्लेबाजी के लिए शानदार मानी जाती है। फ्लैट विकेट और शॉट बाउंड्री होने के चलते बल्लेबाजों को मदद मिलती है। चिन्नास्वामी स्टेडियम के टी20 रिकॉर्ड को देखते हुए जो भी टीम यहां टॉस जीतेगी वो चेज करना पसंद करेगी। इस पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 148 रन है।

हेड टू हेड रिकॉर्ड (RCB vs DC Head to Head to Head Records):

खेले गए कुल मैच 30
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीता 18
दिल्ली कैपिटल्स ने जीता 11
नो रिजल्ट 0

संभावित प्लेइंग XI (Royal Challengers Bengaluru vs Delhi Capitals Probable Playing XIs):

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित प्लेइंग XI:

विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विल जैक्स, रजत पाटीदार, कैमरन ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर),  स्वप्निल सिंह, कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज, लॉकी फर्गुय्सन, यश दयाल

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग XI:

जेक फ्रेजर-मैकगर्क, पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल, शाई होप, ट्रिस्टन स्टब्स, गुलबदीन नईब, रसिख सलाम, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, ईशांत शर्मा, खलील अहमद

RCB vs DC स्कोर प्रेडिक्शन

टीम  पहली पारी का स्कोर दूसरी पारी का स्कोर
बेंगलुरु ने टॉस जीता (गेंदबाजी) 160-170 170-180
दिल्ली ने टॉस जीता (गेंदबाजी) 190-200 180-190

कौन जीतेगा आज का मुकाबला? (Who Will Win Today’s Match?)

हेड टू हेड रिकॉर्ड के हिसाब से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का पलड़ा ज्यादा भारी है। आरसीबी इस वक्त शानदार फॉर्म में भी चल रही है, ऐसे में टीम इस मुकाबले को भी जीत सकती है। वहीं गूगल की माने तो बेंगलुरु के पास इस मैच को जीतने की 55% संभावना है जबकि दिल्ली की 45%।

close whatsapp