IPL 2024: हार्दिक पांड्या के कप्तान बनते ही मुंबई इंडियंस (MI) ने खोया लाखों फैंस को भरोसा, सोशल मीडिया पर मिला सबूत - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: हार्दिक पांड्या के कप्तान बनते ही मुंबई इंडियंस (MI) ने खोया लाखों फैंस को भरोसा, सोशल मीडिया पर मिला सबूत

मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को अपना नया कप्तान नियुक्त किया है।

Mumbai Indians vs Gujarat Titans (Image Credit- Twitter/IPL)
Mumbai Indians vs Gujarat Titans (Image Credit- Twitter/IPL)

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की सबसे सफल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस (MI) का रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को कप्तानी से हटाने का फैसला उन पर भारी पड़ सकता है, क्योंकि फैंस पांच बार की चैंपियन टीम के खिलाफ हो गए हैं।

दरअसल, मुंबई इंडियंस (MI) ने 15 दिसंबर को पांच बार आईपीएल खिताब दिलाने वाले कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को हटाकर गुजरात टाइटंस (GT) के पूर्व कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को अपना नया कप्तान नियुक्त किया है। मुंबई इंडियंस (MI) के इस फैसले से उनके फैंस भड़क उठे हैं, और सोशल मीडिया पर विभिन्न प्लेटफार्मों पर अपना आक्रोश जाहिर कर रहे हैं।

फैंस छोड़ रहे हैं Mumbai Indians (MI) का साथ

मुंबई इंडियंस (MI) द्वारा रोहित शर्मा को अचानक कप्तानी से हटाने के बाद फ्रेंचाइजी की फैन फॉलोविंग में काफी गिरावट देखी गई है। इस चौंकाने वाले फैसले के बाद से इंस्टाग्राम पर मुंबई इंडियंस (MI) के तीन लाख फॉलोअर्स कम हो गए हैं, जबकि X पर चार लाख फॉलोअर्स ने फ्रेंचाइजी को अनफ़ॉलो कर दिया है।

ये रहे सबूत: 

यहां पढ़िए: IPL 2024: हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाकर MI ने की अब तक की सबसे बड़ी गलती, तीन पॉइंट्स में समझिए पूरा मामला

Rohit Sharma का रिएक्शन अभी आना है बाकी

रोहित शर्मा मुंबई फ्रेंचाइजी के लिए एक आइकोनिक प्लेयर बन गए हैं। भारतीय कप्तान के नेतृत्व में मुंबई इंडियंस (MI) ने 158 आईपीएल मैचों में 56.33% का जीत प्रतिशत हासिल किया है। खैर, रोहित ने मुंबई इंडियंस (MI) के फैसले पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है, लेकिन यह देखना दिलचस्प होगा कि वह अपनी फ्रेंचाइजी के इस कदम पर क्या कहते हैं।

आपको बता दें, रोहित को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ T20I और ODI दोनों सीरीज के लिए आराम दिया गया है, और अब वो आगामी दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए बतौर कप्तान वापसी करेंगे। दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत टेस्ट सीरीज की शुरुआत 26 दिसंबर से हो रही है।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?