IPL 2024 MI vs CSK Match 29 – तीन बड़ी प्लेयर बैटल जिनपर रहेगी फैंस की नजर

मुंबई और चेन्नई के बीच यह मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा

Advertisement

Mumbai Indians and Chennai Super Kings (Image Credit- Twitter X)

पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स (MI vs CSK) के बीच 14 अप्रैल को आईपीएल के जारी सीजन का बहुप्रतीक्षित मुकाबला खेला जाएगा। बता दें कि मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम पर होने वाले इस मैच में हो सकता है कि क्रिकेट फैंस को आखिरी बार रोहित शर्मा और एमएस धोनी एक दूसरे के सामने खेलते हुए नजर आए।

Advertisement
Advertisement

साथ ही रोहित और धोनी के अलावा इस मैच में कुछ और खिलाड़ियों के बीच प्लेयर बैटल भी देखने को मिलेगी, जिसपर फैंस काफी समय से टुकटुकी लगाए होंगे। तो वहीं आज हम इस आर्टिकल में इन्हीं तीन बड़ी प्लेयर बैटल के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं:

1. रोहित शर्मा बनाम मुस्तफिजुर रहमान

आईपीएल के जारी सीजन में मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा कमाल की फाॅर्म में चल रहे हैं। टूर्नामेंट में रोहित ने 31.20 की औसत और 167.64 के स्ट्राइक रेट से कुल 156 रन बनाए हैं। तो वहीं इस दौरान उन्होंने 17 चौके और 10 छ्क्के लगाए हैं।

साथ ही रोहित पावरप्ले का भी तेजी से इस्तेमाल करने को देखते हैं। दूसरी ओर, चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बाएं हाथ के मुस्तफिजुर रहमान भी पावरप्ले में ही गेंदबाजी करते हुए नजर आते हैं। साथ ही रोहित बाएं हाथ के तेज गेंदबाज के सामने थोड़ा बहुत फंसते हुए देखे गए हैं। ऐसे में इन दोनों खिलाड़ियों के बीच की बैटल काफी ज्यादा रोमांचक होने वाली है।

Page 1 / 3
Next

Advertisement