IPL 2024: MI vs CSK: Shot of the Day: 6,6,6, वानखेड़े में मौजूद फैंस को माही ने किया अपने बल्ले से एंटरटेन, उड़ा हार्दिक का सुख-चैन
मुंबई इंडियंस के खिलाफ एमएस धोनी ने 4 गेंदों में 20 रनों की नाबाद पारी खेली।
अद्यतन - अप्रैल 15, 2024 12:04 पूर्वाह्न

आईपीएल 2024 के 29वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 20 रनों से जीत दर्ज की। मुकाबले में CSK ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाए थे। जवाब में मुंबई लक्ष्य का पीछा करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 186 रन ही बना पाई। चेन्नई सुपर किंग्स का मैच जहां कहीं भी होता है, Yellow Army फैंस वहां अपने फेवरेट धोनी को देखने के लिए पहुंच जाते हैं।
वानखेड़े स्टेडियम में एमएस धोनी (MS Dhoni) ने अपने खास कैमियो से फैंस का दिन बना दिया। धोनी 20वें ओवर में बल्लेबाजी करने आए थे, उन्होंने 500 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 4 गेंदों में 20 रनों की नाबाद पारी खेली। धोनी ने हार्दिक पांड्या के खिलाफ लगातार तीन शानदार छक्के जड़े थे, जो चर्चा का विषय बना हुआ है।
MS Dhoni ने हार्दिक पांड्या पर किया करारा वार
CSK की पारी का 20वां ओवर हार्दिक पांड्या ने डाला था। ओवर की पहली गेंद वाइड थी, जिसके बाद अगली गेंद पर डेरिल मिचेल ने चौका लगाया था। ओवर की दूसरी गेंद हार्दिक ने फिर से वाइड डाली, लेकिन फिर अगली फुल टॉस गेंद पर डेरिल मिचेल विकेट गंवा बैठे। डेरिल मिचेल गेंद को सीधा लॉन्ग-ऑन पर तैनात मोहम्मद नबी की ओर मार बैठे, और उन्होंने शानदार कैच पकड़ा।
डेरिल मिचेल के विकेट गिरने के बाद महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) क्रीज पर बल्लेबाजी करने आए। धोनी ने आते ही हार्दिक पांड्या पर प्रहार करना शुरू किया और लगातार तीन गेंदों पर छक्का जडा। पहला छक्का धोनी ने लॉन्ग-ऑन, दूसरा लॉन्ग-ऑफ और तीसरा छक्का डीप square leg की तरफ मारा था। ओवर की आखिरी गेंद पर धोनी 2 रन के लिए भागे थे।
DO NOT MISS
MSD 🤝 Hat-trick of Sixes 🤝 Wankhede going berserk
Sit back & enjoy the LEGEND spreading joy & beyond 💛 😍
Watch the match LIVE on @JioCinema and @StarSportsIndia 💻📱#TATAIPL | #MIvCSK | @msdhoni | @ChennaiIPL pic.twitter.com/SuRErWrQTG
— IndianPremierLeague (@IPL) April 14, 2024
MS Dhoni के इस कैमियो के चलते चेन्नई सुपर किंग्स 206 रनों का टोटल बोर्ड पर लगा पाई थी। मुंबई के खिलाफ CSK 20 रनों से जीती, और धोनी ने भी 20 रनों की पारी खेली। यानि इस जीत के पीछे का सबसे बड़ा कारण थाला धोनी है।