Watch Video: जसप्रीत बुमराह ने सटीक यॉर्कर से बिखेर दी गिल्लियां, मुंह तांकते रह गए पृथ्वी शॉ

जसप्रीत बुमराह ने 12वें ओवर में पृथ्वी शॉ को अपने सटीक यॉर्कर से पवेलियन का रास्ता दिखाया।

Advertisement

Jasprit Bumrah & Prithvi Shaw (Photo Source: X/Twitter)

IPL 2024, MI vs DC: Jasprit Bumrah Bowled Prithvi Shaw: आईपीएल 2024 का 20वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 235 रनों का लक्ष्य दिल्ली कैपिटल्स को दिया है। दिल्ली कैपिटल्स को लक्ष्य का पीछा करते हुए पहला झटका जल्दी लगा था। डेविड वॉर्नर (10) चौथे ओवर में रोमारियो शेफर्ड के शिकार बन गए थे।

Advertisement
Advertisement

पृथ्वी शॉ और अभिषेक पोरेल की जोड़ी ने फिर टीम को वापसी दिलाई। पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) ने शानदार फॉर्म दिखाते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ 31 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया था, और गेंदबाजों पर प्रहार करते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन फिर जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) की यॉर्कर के आगे पृथ्वी शॉ चारों खाने चित हो गए।

Jasprit Bumrah ने अपने यॉर्कर से पृथ्वी शॉ के उड़ाए होश

पृथ्वी शॉ और अभिषेक पोरेल के बीच बड़ी साझेदारी पनप रही थी। गेम में वापसी और जीत की राह को और आसान बनाने के लिए मुंबई इंडियंस को इस साझेदारी को तोड़ना जरूरी था। हार्दिक पांड्या ने फिर 12वें ओवर में जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को गेंद थमाई, और बूम-बूम ने बिल्कुल भी निराश नहीं किया।

ओवर की पांचवीं गेंद पर जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने सटीक यॉर्कर से पृथ्वी शॉ को बोल्ड कर दिया। जसप्रीत बुमराह ने यह यॉर्कर गेंद 143 की स्पीड से डाली थी। पृथ्वी शॉ 40 गेंदों में 8 चौके और 3 छक्कों की मदद से 66 रनों की पारी खेल कर आउट हो गए।

यहां देखें पृथ्वी शॉ के आउट होने का वो वीडियो-

जसप्रीत बुमराह ने पृथ्वी शॉ के बाद फिर 15वें ओवर में अभिषेक पोरेल को भी अपना शिकार बनाया। बुमराह ने यॉर्कर गेंद डालने की प्रयास की थी, लेकिन फुल-टॉस गेंद ने उन्हें विकेट दिलाई। अभिषेक पोरेल गेंद को लॉन्ग-ऑन की तरफ मार बैठे, और टिम डेविड ने एक आसान सा कैच पकड़ा। अभिषेक पोरेल ने 31 गेंदों में 41 रनों की पारी खेली।

Advertisement