IPL 2024: MI VS RCB Turning point of match: मुंबई की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी नहीं बल्कि इस वजह से हारी RCB, पढ़िए
मुंबई इंडियंस ने आरसीबी पर सिर्फ 15.3 ओवर में 7 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की।
अद्यतन - Apr 12, 2024 12:05 am

IPL 2024: Mumbai Indians VS Royal Challengers Bengaluru Turning point of match: आईपीएल 2024 के 25वें मैच में मुंबई इंडियंस ने आरसीबी के खिलाफ 27 गेंदें शेष रहते हुए लक्ष्य का पीछा कर 7 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की। RCB द्वारा दिए गए 197 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई ने ईशान किशन, रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव की विस्फोटक पारी के दम पर यह जीत हासिल की है।
क्या था मैच का टर्निंग पॉइंट?
RCB के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस को शानदार शुरुआत मिली थी। ईशान किशन और रोहित शर्मा के बीच पहले विकेट के लिए 101 रनों की साझेदारी हुई थी। ईशान किशन ने 34 गेंदों में 5 छक्कों और 7 चौकों की मदद से 69 रन बनाए। वहीं रोहित शर्मा ने 24 गेंदों में 3 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 38 रन बनाए।
ईशान के आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव ने वानखेड़े में चौके-छक्कों की बरसात कर फैंस का दिन ही बना दिया। सूर्या ने महज 19 गेंदों पर 4 छक्के और 5 चौकों की मदद से 52 रन बनाए। कप्तान हार्दिक पांड्या ने भी 6 गेंदों में 3 छक्कों की मदद से नाबाद 21 रन बनाए और विनिंग छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई।
लेकिन RCB की हार का कारण मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी नहीं बल्कि गेंदबाजों की घटिया गेंदबाजी रही। कोई भी गेंदबाज विकेट लेने में सफल नहीं रहा। अगर गेंदबाजों ने मुंबई इंडियंस को शुरुआती झटके दिए होते, तो मुंबई इस तरह निडर होकर नहीं खेल पाती।
इस मैच के बाद पॉइंट्स टेबल में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिले हैं। मुंबई इंडियंस ने जीत के बाद एक पायदान की छलांग लगाई है। टीम 5 मैच में दो जीत व 4 अंकों के साथ सातवें स्थान पर पहुंच गई है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु हार के बाद अब भी 9वें स्थान पर मौजूद है। पॉइंट्स टेबल में राजस्थान रॉयल्स 5 मैच में चार जीत और 8 अंकों के साथ अब भी पहले पहले स्थान पर है।