VIDEO: MI पर जीत के बाद लंगडाते हुए दिखे MS Dhoni, चलने के लिए लेना पड़ा दीवारों का सहारा - क्रिकट्रैकर हिंदी

VIDEO: MI पर जीत के बाद लंगडाते हुए दिखे MS Dhoni, चलने के लिए लेना पड़ा दीवारों का सहारा

एमएस धोनी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 4 गेंदों में 20 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

MS Dhoni (Photo Source: X/Twitter)
MS Dhoni (Photo Source: X/Twitter)

आईपीएल 2024 में 14 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मैच के दौरान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने अपनी धुआंधार बल्लेबाजी से फैंस को दीवाना बना दिया। CSK की पारी की मात्र 4 गेंदें शेष थी, जब धोनी बैटिंग करने क्रीज पर आए थे। थाला ने हार्दिक पांड्या के खिलाफ लगातार तीन छक्के जड़े, और 4 गेंदों में 20 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। महेंद्र सिंह धोनी टीम के लिए पूरी तरह से अपना समर्पण दिखा रहे हैं। इस बीच धोनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह लंगड़ा कर चलते हुए नजर आ रहे है।

फैंस की चिंता बढ़ा रहा है MS Dhoni का यह वीडियो-

मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत के बाद MS Dhoni को टीम होटल में जाते वक्त लंगडाते हुए देखा गया। धोनी को चलते हुए दीवारों का सहारा भी लेना पड़ा। यह वीडियो देखकर साफ पता लग चुका है कि धोनी पूरी तरह से फिट नहीं हैं। लेकिन सिर्फ अपने फैंस के लिए अपने दर्द को नजरअंदाज कर मैदान में सर्वश्रेष्ठ दे रहे हैं, चाहे वो विकेटकीपिंग हो या फिर बल्लेबाजी।

वह अपना काम करता रहता है- CSK बॉलिंग कंसल्टेंट

चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजी कंसल्टेंट ने MS Dhoni की फिटनेट पर बड़ा अपडेट दिया है। एरिक सिमंस का कहना है कि सभी धोनी की चोट को लेकर चिंतित है, लेकिन उनका पूरा फोकस इस वक्त गेम पर है। CSK की जीत के बाद एरिक सिमंस ने कहा, ‘बाकी सभी को उसकी चोटों में उससे ज्यादा दिलचस्पी है। वह उन सबसे कठोर व्यक्तियों में से एक है जिनसे मैं कभी मिला हूं।’

एरिस सिमंस ने आगे कहा, ‘मुझे यह भी नहीं लगता कि हमें पता है कि उसे किस हद तक दर्द हो सकता है या नहीं। वह बस चलता रहता है और अपना काम करता रहता है। उसके पास बस यह क्षमता है कि जो कुछ है उसे नजरअंदाज कर दे और वही करे जो करने की जरूरत है। हम उनकी चोटों को लेकर अधिक चिंतित हैं। जब मैं हम कहता हूं, तो मेरा मतलब फैंस (जो) उनकी चोटों के बारे में उनसे ज्यादा चिंतित है।’ 

close whatsapp