MS Dhoni IPL 2025

MS Dhoni के रिटायरमेंट पर CSK के अधिकारी ने दी बड़ी अपडेट, कहा- अभी हमें 2-3 महीने का इंतजार…

IPL 2025 में खेलते हुए दिख सकते हैं एमएस धोनी।

MS Dhoni (Pic Source-X)
MS Dhoni (Pic Source-X)

आईपीएल 2024 के शुरू होने से पहले यह अनुमान लगाया जा रहा था कि ये सीजन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के दिग्गज एमएस धोनी के लिए आखिरी सीजन होगा। हालांकि, शनिवार, 18 मई को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ CSK के अंतिम लीग मैच में जब एमएस धोनी 12 गेंदों पर 25 रन बनाने के बाद निराश होकर मैदान से लौट रहे थे और सबके दिमाग में बस यही सवाल आ रहा था कि क्या यह पीली जर्सी में एमएस धोनी का खिलाड़ी के तौर पर आखिरी मैच है? 

हालांकि इस मैच से पहले तक फैंस धोनी को लेकर इतना नहीं सोच रहे थे क्योंकि सभी को लग रहा था कि सीएसके की टीम आसानी से प्लेऑफ में पहुंच जाएगी और फिर काफी हद तक इस बात की संभावना थी कि धोनी अपना आखिरी मैच चेपॉक में खेलेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसी बीच सीएसके के अधिकारी ने एमएस धोनी के रिटायरमेंट पर बड़ी अपडेट दी है।

MS Dhoni के रिटायरमेंट पर CSK के अधिकारी ने दी बड़ी अपडेट

सीएसके के एक सीनियर अधिकारी ने टाइम्स ऑफ इंडिया से कहा, ‘गेंद खो गई थी और इस वजह से उसे बदलना पड़ा। दयाल को थोड़ी सूखी हुई बॉल मिली, और अचानक से गेंद को हिट करना मुश्किल हो गया। धोनी ने सीएसके में अभी तक किसी को नहीं कहा है कि वह रिटायर हो रहे हैं, उन्होंने मैनेजमेंट से कहा है कि कोई भी फाइनल फैसला लेने से पहले वो दो-तीन महीने इंतजार करना चाहेंगे।’

सीएसके मैनेजमेंट को उम्मीद है कि धोनी अपना वादा पूरा करेंगे और चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में अपना आखिरी मैच खेलेंगे। जो उनकी बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग फॉर्म आईपीएल 2024 में दिखी, उसे देखते हुए यह कहा जा सकता है कि वो एक सीजन और खेल सकते हैं।

आपको बता दें कि, आईपीएल 2025 से पहले मेगा ऑक्शन होना है और हर फ्रेंचाइजी टीम को पांच-पांच खिलाड़ियों को रिटेन करने का मौका मिल सकता है। इसके अलावा आईपीएल में इम्पैक्ट प्लेयर वाला नियम भी धोनी के लिए प्लस पॉइंट हो सकता है। सीएसके अधिकारी ने कहा कि, ‘हम धोनी के फैसले का इंतजार करेंगे, वो हमेशा टीम के बारे में बेस्ट सोचते हैं, देखते हैं आगे क्या होता है।’

close whatsapp