IPL 2024: मुंबई इंडियंस के लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ IPL रिकाॅर्ड्स और स्टैट्स पर डालिए एक नजर  - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: मुंबई इंडियंस के लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ IPL रिकाॅर्ड्स और स्टैट्स पर डालिए एक नजर 

IPL 2024 का 48वां मैच लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। 

Mumbai Indians (Photo Source: BCCI/IPL)
Mumbai Indians (Photo Source: BCCI/IPL)

मुंबई इंडियंस (MI) का सामना IPL 2024 के 48वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से होने जा रहा है। बता दें कि दोनों टीमों के बीच यह मैच 30 अप्रैल को एकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमों के लिए यह मैच जीतना काफी महत्वपूर्ण है, खासकर मुंबई के लिए।

पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस जारी आईपीएल की पाॅइंट्स टेबल में 6 अंकों के साथ 9वें स्थान पर बनी हुई है। टीम ने अभी तक खेले गए 9 मैचों में से सिर्फ 3 में ही जीत हासिल की है, तो उसे 6 मैचों में हार का भी सामना करना पड़ा है।

दूसरी ओर, लखनऊ सुपर जायंट्स 10 अंकों के साथ 5वें नंबर पर मौजूद है। टीम ने अभी तक कुल 9 मैच खेले हैं, जिसमें से उसने 5 में जीत हासिल की है तो 4 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। टीम इस वक्त पाॅइंट्स टेबल में 10 अंकों के साथ छठे नंबर पर मौजूद है। आइए देखते हैं मुंबई के LSG के खिलाफ रिकाॅर्ड और स्टैट्स:

LSG vs MI हेड टू हेड (Head-to-Head Record):

कुल मैच खेले 04
मुंबई इंडियंस ने जीते 01
लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीते 03
नो रिजल्ट 00

LSG के खिलाफ मुंबई का टाॅप स्कोरर

बता दें कि लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस की ओर से सर्वाधिक रन विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने बनाए हैं। चार मैचों में किशन ने लखनऊ के खिलाफ 23.75 की औसत और 107.95 के स्ट्राइक रेट से कुल 95 रन बनाए हैं, जिसमें एक अर्धशतक भी शामिल है।

LSG के खिलाफ मुंबई का टाॅप विकेट टेकर

बता दें कि लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस की ओर से सर्वाधिक विकेट लेने के मामले में तेज गेंदबाज आकाश मधवाल सबसे आगे हैं। आकाश ने लखनऊ के खिलाफ खेले गए दो मैचों में 7 की औस से कुल पांच विकेट अपने नाम किए हैं। तो वहीं जब पिछले साल के एलिमिनेटर मुकाबले में दोनों टीमों के बीच मैच हुआ था तो उस मैच में मधवाल ने 5 विकेट अपने नाम किए थे।

MI के LSG के खिलाफ IPL रिकाॅर्ड्स और स्टैट्स:

1. मुंबई ने साल 2022 आईपीएल में लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ 5वां सबसे कम स्कोर बनाया था, जो (132/8) था।

2. मुंबई ने साल 2023 आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ रनों के हिसाब से सबसे बड़ी जीत हासिल की थी, जो 81 रनों की थी।

3. मुंबई ने साल 2023 आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा दो बार एक्स्ट्रा रन दिए थे। एक बार इनकी संख्या 16 और दूसरी बार 15 रन थी।

4. आकाश मधवाल ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुंबई की ओर से गेंदबाजी में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। मधवाल ने साल 2023 के एलिमिनेटर मैच में 3.3 ओवर में 5 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए थे।

5. टाइमल मिल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुंबई की ओर से गेंदबाजी में सबसे ज्यादा रन खर्चे हैं, उन्होंने एक मैच में 3 ओवर में 54 रन खर्चे थे।

close whatsapp