IPL 2024: "केवल समय ही बताएगा कि कौन...": मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तानी विवाद पर बोले हरभजन सिंह - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: “केवल समय ही बताएगा कि कौन…”: मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तानी विवाद पर बोले हरभजन सिंह

MI अपने आईपीएल 2024 अभियान की शुरुआत GT के खिलाफ 24 मार्च को अहमदाबाद में करेगी।

Hardik Pandya, Harbhajan Singh and Rohit Sharma. (Image Source: Instagram)
Hardik Pandya, Harbhajan Singh and Rohit Sharma. (Image Source: Instagram)

Indian Premier League 2024: भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने 22 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल 2024 से पहले मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तानी विवाद पर अपनी राय रखी, जहां रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अब हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) की कप्तानी में खेलने के लिए तैयार हैं।

आपको बता दें, मुंबई इंडियंस (MI) ने आईपीएल 2024 नीलामी से पहले हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को गुजरात टाइटंस (GT) से ट्रेड किया था और फिर रोहित शर्मा (Rohit Sharma) से कप्तानी छीनकर भारतीय ऑलराउंडर को फ्रेंचाइजी का नया कप्तान बनाया था। जिसके बाद से भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और स्टार ऑलराउंडर के बीच मतभेद की अफवाहें मीडिया में बनी रहती हैं।

Rohit Sharma और Hardik Pandya विवादों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ना पसंद करेंगे: Harbhajan Singh

इस बीच, अब मुंबई इंडियंस (MI) के पूर्व स्टार हरभजन सिंह ने रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या के बीच समीकरण पर अपने विचार साझा किए, और उम्मीद जताई कि वे अपने मतभेदों को दूर कर सकते हैं और एक-साथ मिलकर आगामी आईपीएल 2024 में फ्रेंचाइजी के लिए बेस्ट कर सकते हैं।

हरभजन सिंह ने टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में कहा, “यह तो केवल समय ही बताएगा। कौन सहज होगा या कौन नहीं? मुंबई इंडियंस आईपीएल में एक मजबूत और प्रबल टीम रही है। मुझे यकीन है कि रोहित और हार्दिक विवादों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ना पसंद करेंगे, और भविष्य के लिए रास्ता बनाएंगे।”

आईपीएल में कुछ ऐसा है रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या का रिकॉर्ड

आपको बता दें, रोहित शर्मा आईपीएल के इतिहास में एमएस धोनी के साथ सबसे सफल कप्तान हैं। मुंबई इंडियंस ने रोहित की कप्तानी में पांच आईपीएल खिताब (2013, 2015, 2017, 2019 और 2020) जीते हैं। वहीं दूसरी ओर, हार्दिक पांड्या ने 2022 में अपने पहले सीजन में गुजरात टाइटंस (GT) को आईपीएल ट्रॉफी दिलाई थी, और फिर उन्हें पिछले सीजन के फाइनल में पहुंचाया था, जहां उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को खिताब गंवाया था।

close whatsapp