IPL 2024 Orange and Purple Cap Update: CSK vs KKR, मैच-22 के बाद कौन है ऑरेंज-पर्पल कैप की रेस में आगे
चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच के बाद ऑरेंज और पर्पल कैप की सूची का ताजा हाल क्या है, जानें
अद्यतन - Apr 8, 2024 11:08 pm

IPL 2024 Orange and Purple Cap Update: आईपीएल 2024 का 22वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच चेपॉक में खेला गया। कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 137 रन बोर्ड पर लगाए थे। श्रेयस अय्यर ने 32 गेंदों में 34 रनों की सर्वाधिक पारी टीम के लिए खेली थी। रवींद्र जडेजा ने 4 ओवर में 18 रन देकर 3 विकेट लिया था। जडेजा ने अंगकृष रघुवंशी (24), सुनील नारायण (27) और वेंकटेश अय्यर (3) को आउट किया था।
तुषार देशपांडे ने फिल सॉल्ट (0), रिंकू सिंह (9) और आंद्रे रसल (10) को आउट कर 3 विकेट हासिल किया था। वहीं मुस्तफिजुर रहमान ने 2 और महिश तीक्षणा के नाम एक विकेट शामिल रहा। चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 गेंदें शेष रहते हुए ही लक्ष्य का पीछा कर 7 विकेट से जीत हासिल की। कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने 58 गेंदों में 9 चौकों की मदद से 67 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं शिवम दुबे ने 18 गेंदों में 28 रनों की तूफानी पारी खेली। कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए वैभव अरोरा ने सर्वाधिक 2 विकेट लिया।
चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के मैच के बाद ऑरेंज और पर्पल कैप की सूची का ताजा हाल क्या है, आइए आपको बताते हैं-
IPL 2024 Orange and Purple Cap Update: मैच-22 के बाद ऑरेंज कैप की ताजा सूची
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाड़ी विराट कोहली 5 मैचों में 316 रनों के साथ ऑरेंज कैप की सूची में पहले स्थान पर है।
| नंबर | बल्लेबाज | टीम | रन | मैच | गेंदें | औसत | हाईस्ट स्कोर | स्ट्राइक रेट | 4s | 6s | 100s | 50s |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | विराट कोहली | RCB | 316 | 5 | 216 | 105.33 | 113 | 146.3 | 29 | 12 | 1 | 2 |
| 2 | साई सुदर्शन | GT | 191 | 5 | 148 | 38.2 | 45 | 129.05 | 20 | 2 | — | — |
| 3 | रियान पराग | RR | 185 | 4 | 117 | 92.5 | 84 | 158.12 | 14 | 12 | — | 2 |
| 4 | शुभमन गिल | GT | 183 | 5 | 124 | 45.75 | 89 | 147.58 | 13 | 7 | — | 1 |
| 5 | निकोलस पूरन | LSG | 178 | 4 | 105 | 178 | 64 | 169.52 | 8 | 15 | — | 1 |
IPL 2024 Orange and Purple Cap Update: मैच-22 के बाद पर्पल कैप की ताजा सूची
चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान 5 मैचों में 9 विकेट के साथ पर्पल कैप की सूची में पहले स्थान पर है।
| नंबर | गेंदबाज | टीम | विकेट | मैच | ओवर | सर्वश्रेष्ठ | गेंदें | औसत | इकॉनमी | रन | 4-Fers | 5-Fers |
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | मुस्तफिजुर रहमान | CSK | 9 | 4 | 16 | 4/29 | 96 | 14.22 | 8 | 128 | 1 | — |
| 2 | युजवेंद्र चहल | RR | 8 | 4 | 14 | 3/11 | 84 | 11.13 | 6.36 | 89 | — | — |
| 3 | खलील अहमद | DC | 7 | 5 | 20 | 2/21 | 120 | 24.29 | 8.5 | 170 | — | — |
| 4 | मोहित शर्मा | GT | 7 | 5 | 19 | 3/25 | 114 | 23.57 | 8.68 | 165 | — | — |
| 5 | गेराल्ड कोएत्जी | MI | 7 | 4 | 14.3 | 4/34 | 87 | 22 | 10.62 | 154 | 1 | — |