IPL 2024 Orange and Purple Cap Update: MI vs CSK मैच-29 के बाद ऑरेंज और पर्पल कैप की ताजा सूची

IPL 2024 Orange and Purple Cap Update: MI vs CSK, मैच-29 के बाद कौन है ऑरेंज-पर्पल कैप की रेस में आगे

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच के बाद ऑरेंज और पर्पल कैप की सूची का ताजा हाल जानें-

Matheesha Pathirana & Shivam Dube (Photo Source: BCCI/IPL)
Matheesha Pathirana & Shivam Dube (Photo Source: BCCI/IPL)

IPL 2024 Orange and Purple Cap Update: आईपीएल 2024 में 14 अप्रैल को दो धमाकेदार खेले गए, पहले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 8 विकेट से हराया। वहीं दूसरे मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 20 रनों से जीत दर्ज की। इन दो मैचों के बाद ऑरेंज और पर्पल कैप की ताजा सूची में कुछ बदलाव देखने को मिले हैं। ऑरेंज कैप की ताजा सूची में CSK खिलाड़ी शिवम दुबे की टॉप-5 में एंट्री हुई है।

ऑरेंज कैप की ताजा सूची में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाड़ी विराट कोहली 6 मैचों में 319 रनों के साथ अब भी पहले स्थान पर मौजूद है। रियान पराग (284) दूसरे और संजू सैमसन (264) तीसरे और गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल (255) चौथे स्थान पर है। शिवम दुबे ने आज मुंबई इंडियंस के खिलाफ 38 गेंदों में 66 रनों की नाबाद पारी खेली। शिवम दुबे 6 मैचों में 242 रनों के साथ पांचवें स्थान पर आ गए हैं।

नंबर बल्लेबाज टीम रन मैच गेंदें औसत हाईस्ट स्कोर स्ट्राइक रेट 4s 6s 100s 50s
1 विराट कोहली RCB 319 6 225 79.75 113 141.78 29 12 1 2
2 रियान पराग RR 284 6 183 71 84 155.19 18 18 3
3 संजू सैमसन RR 264 6 170 66 82 155.29 25 11 3
4 शुभमन गिल GT 255 6 168 51 89 151.79 19 9 2
5 शिवम दुबे CSK 242 6 148 60.5 66 163.51 20 15 2

पर्पल कैप की ताजा सूची में अब भी टॉप पर है युजवेंद्र चहल

पर्पल कैप की ताजा सूची में युजवेंद्र चहल अब भी 6 मैचों में 11 विकेट के साथ पहले स्थान पर है। मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह (10) दूसरे स्थान पर है। मुस्तफिजुर रहमान (10), कगिसो रबाडा (9) और खलील अहमद (9) टॉप-5 में शामिल है।

नंबर गेंदबाज टीम विकेट मैच ओवर सर्वश्रेष्ठ गेंदें औसत इकॉनमी रन 4-Fers 5-Fers
1 युजवेंद्र चहल RR 11 6 22 3/11 132 14.82 7.41 163
2 जसप्रीत बुमराह MI 10 6 24 5/21 144 14.6 6.08 146 1
3 मुस्तफिजुर रहमान CSK 10 5 20 4/29 120 18.3 9.15 183 1
4 कगिसो रबाडा PBKS 9 6 24 2/18 144 21.22 7.96 191
5 खलील अहमद DC 9 6 24 2/21 144 23.44 8.79 211

IPL 2024: मैच- 28 और 29 का हाल

आईपीएल 2024 का 28वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच ईडन गार्डन में खेला गया। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए थे। इसके जवाब में KKR ने 26 गेंदें शेष रहते हुए लक्ष्य का पीछा कर 8 विकेट से जीत दर्ज की। कोलकाता के लिए फिल सॉल्ट 47 गेंदों में 89* रनों की सर्वाधिक पारी खेल प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता।

वहीं 29वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया। CSK ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 206 रन बनाए थे। जवाब में मुंबई इंडियंस लक्ष्य का पीछा करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 186 रन ही बना पाई, और CSK ने 20 रनों से जीत दर्ज की।

close whatsapp