IPL 2024: विराट कोहली ने फिर से Orange Cap पर किया कब्जा, Purple Cap की ताजा सूची में नहीं हुआ कोई बदलाव

IPL 2024: विराट कोहली ने फिर से Orange Cap पर किया कब्जा, Purple Cap की ताजा सूची में नहीं हुआ कोई बदलाव

ऑरेंज कैप की ताजा सूची में विराट कोहली पहले पायदान पर आ गए हैं।

Virat Kohli (Photo Source: BCCI/IPL)
Virat Kohli (Photo Source: BCCI/IPL)

IPL 2024 Orange and Purple Cap Update: आईपीएल 2024 के 52वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 4 विकेट से हराया। इस मैच के बाद ऑरेंज कैप की सूची में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। आरसीबी के बल्लेबाज विराट कोहली सूची में फिर से पहले पायदान पर आ गए हैं। वहीं पर्पल कैप की ताजा सूची में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है।

ऑरेंज कैप की ताजा सूची में टॉप पर पहुंचे विराट कोहली

विराट कोहली ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 27 गेंदों में 2 चौके और 4 छक्कों की मदद से 42 रनों की पारी खेली। वह 11 मैचों में 542 रनों के साथ ऑरेंज कैप की ताजा सूची में पहले पायदान पर आ गए हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (509) सूची में दूसरे स्थान पर आ गए हैं। गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी साई सुदर्शन (424) तीसरे स्थान पर है।

राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी रियान पराग (409) चौथे स्थान पर है। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल (425) सूची में पांचवें स्थान पर है।

नंबर बल्लेबाज टीम रन मैच गेंदें औसत हाईस्ट स्कोर स्ट्राइक रेट 4s 6s 100s 50s
1 विराट कोहली RCB 542 11 366 67.75 113 148.09 48 24 1 4
2 रुतुराज गायकवाड़ CSK 509 10 347 63.63 108 146.69 53 15 1 4
3 साई सुदर्शन GT 424 11 322 42.4 84 131.68 43 9 2
4 रियान पराग RR 409 10 257 58.43 84 159.14 30 25 4
5 केएल राहुल LSG 406 10 284 40.6 82 142.96 37 15 3

जसप्रीत बुमराह अब भी है टॉप पर

जसप्रीत बुमराह पर्पल कैप की ताजा सूची में 11 मैचों में 17 विकेट के साथ पहले पायदान पर है। सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज टी नटराजन 8 मैचों में 15 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर है। सीएसके खिलाड़ी मुस्तफिजुर रहमान (14) तीसरे और पंजाब किंग्स के गेंदबाज हर्षल पटेल (14) चौथे स्थान पर है। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स के सुनील नारायण (13) पांचवें स्थान पर है।

नंबर गेंदबाज टीम विकेट मैच ओवर सर्वश्रेष्ठ गेंदें औसत इकॉनमी रन 4-Fers 5-Fers
1 जसप्रीत बुमराह MI 17 11 43.5 5/21 263 16.12 6.25 274 1
2 टी नटराजन SRH 15 8 32 4/19 192 19.13 8.97 287 1
3 मुस्तफिजुर रहमान CSK 14 9 34.2 4/29 206 22.71 9.26 318 1
4 हर्षल पटेल PBKS 14 10 33 3/15 198 24.14 10.24 338
5 सुनील नारायण KKR 13 10 40 2/22 240 20.69 6.73 269

 

close whatsapp