IPL 2024 Orange and Purple Cap Update: SRH vs MI मैच-8 के बाद Orange Cap & Purple Cap की ताज़ा सूची

IPL 2024 Orange and Purple Cap Update: SRH vs MI, मैच-8 का Result, और कौन है ऑरेंज-पर्पल कैप की रेस में आगे.?

सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के मैच के बाद ऑरेंज और पर्पल कैप की सूची का ताजा हाल क्या है, जानें-

SRH vs MI (Photo Source: IPL Official Website)
SRH vs MI (Photo Source: IPL Official Website)

IPL 2024 Orange and Purple Cap Update: आईपीएल 2024 का 8वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 277 रन बोर्ड पर लगाए थे। हेनरिक क्लासेन ने 34 गेंदों में 4 चौके और 7 छक्कों की मदद से 80* रनों की सर्वाधिक पारी टीम के लिए खेली।

ट्रेविस हेड ने 24 गेंदों में 9 चौके और 3 छक्कों की मदद से 62 रनों की पारी खेली। वहीं अभिषेक शर्मा ने 23 गेंदों में 3 चौके और 7 छक्कों की मदद से 63 रनों की शानदार पारी खेली। एडेन मार्करम ने 28 गेंदों में 2 चौके और 1 छक्के की मदद से नाबाद 42* रन बनाकर योगदान दिया। मुंबई इंडियंस के लिए हार्दिक पांड्या, गेराल्ड कोएत्जी और पीयूष चावला ने 1-1 विकेट लिया।

मुंबई इंडियंस लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 246 रन ही बना पाई, और सनराइजर्स हैदराबाद ने 31 रनों से जीत दर्ज की। मुंबई इंडियंस के लिए तिलक वर्मा ने 34 गेंदों में 2 चौके और 6 छक्कों की मदद से 64 रनों की सर्वाधिक पारी खेली। ईशान किशन ने 34 और रोहित शर्मा ने 26 रन बनाए।

टिम डेविड ने 22 गेंदों में 2 चौके और 3 छक्कों की मदद से 42 रनों की नाबाद पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए। सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पैट कमिंस और जयदेव उनादकट ने सर्वाधिक 2-2 विकेट अपने नाम किया। सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के मैच के बाद ऑरेंज और पर्पल कैप की सूची का ताजा हाल क्या है, आइए आपको बताते हैं-

IPL 2024 Orange Cap Update: मैच-8 के बाद ऑरेंज कैप की ताजा सूची

नंबर बल्लेबाज टीम रन मैच गेंदें औसत हाईस्ट स्कोर स्ट्राइक रेट 4s 6s 100s 50s
1 हेनरिक क्लासेन SRH 143 2 63 143 80 226.98 4 15 2
2 विराट कोहली RCB 98 2 69 49 77 142.03 11 3 1
3 अभिषेक शर्मा SRH 95 2 42 47.5 63 226.19 7 9 1
4 तिलक वर्मा MI 89 2 53 44.5 64 167.92 3 7 1
5 सैम करन PBKS 86 2 64 43 63 134.38 9 1 1

IPL 2024 Purple Cap Update: मैच-8 के बाद पर्पल कैप की ताजा सूची

नंबर गेंदबाज टीम विकेट मैच ओवर सर्वश्रेष्ठ गेंदें औसत इकॉनमी रन 4-Fers 5-Fers
1 मुस्तफिजुर रहमान CSK 6 2 8 4/29 48 9.83 7.38 59 1
2 हरप्रीत बरार PBKS 3 2 7 2/13 42 9 3.86 27
3 जसप्रीत बुमराह MI 3 2 8 3/14 48 16.67 6.25 50
4 कगिसो रबाडा PBKS 3 2 8 2/23 48 19.67 7.38 59
5 टी. नटराजन SRH 3 1 4 3/32 24 10.67 8 32

close whatsapp