IPL 2024: हर्षल पटेल की गेंद पर रोहित शर्मा ने एक हाथ से जड़ा शानदार छक्का… तो हार्दिक पांड्या हुए खुशी से पागल ..!

पंजाब किंग्स के खिलाफ रोहित शर्मा ने 25 गेंदों में 36 रनों की पारी खेली।

Advertisement

Hardik Pandya & Rohit Sharma (Photo Source: X/Twitter)

आईपीएल 2024 का 33वां मुकाबला पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुल्लांपुर में खेला जा रहा है। मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 192 रन बोर्ड पर लगाए हैं। सूर्यकुमार यादव ने सर्वाधिक 78 रनों की पारी खेली, वहीं तिलक वर्मा ने 18 गेंदों में नाबाद 34 रन बनाए। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) पंजाब किंग्स के खिलाफ ज्यादा बड़ी पारी तो नहीं खेल पाए, लेकिन टीम को तेज शुरुआत दिलाने में कामयाब जरुर रहे।

Advertisement
Advertisement

रोहित शर्मा ने अपनी पारी के दौरान हर्षल पटेल के खिलाफ एक हाथ से शानदार छक्का जड़ा था, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। हिटमैन मैदान में अपने इस शॉट से खुद अचंभित हो गए थे, और मुस्कुराते हुए नजर आए।

छक्का जड़ने के बाद Rohit Sharma की रुक ही नहीं रही थी हंसी

मुंबई इंडियंस की पारी का 11वां ओवर हर्षल पटेल ने डाला था। ओवर की चौथी गेंद धीमी गेंद थी, और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने शॉट खेलने के लिए जल्दबाजी कर दी। गेंद सीधा ऊपर की ओर गई, सैम करन लॉन्ग-ऑन के पास खड़े जरूर थे, लेकिन सिर्फ दर्शक बन कर रह गए।

रोहित शर्मा अपने इस शॉट का भरपूर आनंद लेते हुए नजर आए। शॉट खेलने के बाद जब वह सूर्यकुमार यादव के साथ बातचीत कर रहे थे, उस समय उनके चेहरे पर बड़ी मुस्कान थी। हार्दिक पांड्या भी डगआउट से रोहित शर्मा के इस छक्के की तारीफ करते हुए नजर आए थे।

पंजाब किंग्स के खिलाफ आज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) शानदार लय में नजर आ रहे थे। लेकिन 12वें ओवर में सैम करन के खिलाफ विकेट गंवा बैठे। रोहित ने ड्राइव लगाते हुए बैकवर्ड पॉइंट की ओर बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया था। लेकिन हरप्रीत बरार ने एक अच्छा कैच पकड़ा। रोहित शर्मा ने 25 गेंदों में 2 चौके और 3 छक्कों की मदद से 36 रनों की पारी खेली।

Advertisement