IPL 2024 Points Table Update: SRH vs MI, मैच-8 का Results, और पॉइंट्स टेबल का ताजा हाल
सनराइजर्स हैदराबाद ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 31 रनों से जीत दर्ज की।
अद्यतन - Mar 27, 2024 11:51 pm

IPL 2024 Points Table Update: आईपीएल 2024 का 8वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच 27 मार्च को राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, हैदराबाद में खेला गया। सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 277 रन बोर्ड पर लगाए थे। ट्रेविस हेड ने 24 गेंदों में 9 चौके और 3 छक्कों की मदद से 62 रनों की पारी खेली। अभिषेक शर्मा ने 16 गेंदों में पहले अर्धशतक पूरा किया था, फिर 23 गेंदों में 3 चौके और 7 छक्कों की मदद से 63 रनों की शानदार पारी खेली। हेनरिक क्लासेन ने 34 गेंदों में 4 चौके और 7 छक्कों की मदद से 80 रनों की नाबाद पारी खेली।
वहीं एडेन मार्करम ने 28 गेंदों में 2 चौके और 1 छक्के की मदद से नाबाद 42 रन बनाए। मुंबई इंडियंस के लिए हार्दिक पांड्या, गेराल्ड कोएत्जी और पीयूष चावला ने 1-1 विकेट लिया। मुंबई इंडियंस लक्ष्य का पीछा करते हुए 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 246 रन ही बना पाई, और सनराइजर्स हैदराबाद ने 31 रनों से जीत दर्ज की। टीम को रोहित शर्मा और ईशान किशन ने आक्रमक शुरूआत दिलाई। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 56 रनों की साझेदारी हुई थी।
ईशान किशन ने 13 गेंदों 2 चौके और 4 छक्कों की मदद से 34 रन बनाए। वहीं रोहित शर्मा ने 12 गेंदों में 1 चौके और 3 छक्कों की मदद से 26 रनों की पारी खेली। तिलक वर्मा ने 34 गेंदों में 2 चौके और 6 छक्कों की मदद से 64 रनों की सर्वाधिक पारी टीम के लिए खेली। हार्दिक पांड्या ने 20 गेंदों में 24 रन बनाए, वहीं टिम डेविड ने 22 गेंदों में 2 चौके और 3 छक्कों की मदद से 42 रनों की नाबाद पारी खेली। हैदराबाद के लिए पैट कमिंस और जयदेव उनादकट ने सर्वाधिक 2-2 विकेट अपने नाम किया।
IPL 2024 Points Table Update: आईपीएल 2024 मैच-8 के बाद पॉइंट्स टेबल
| नंबर | टीम | मैच | जीत | हार | टाई | N/R | अंक | नेट रन रेट | ||
|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|---|
| 1 | चेन्नई सुपर किंग्स | 2 | 2 | 0 | 0 | 0 | 4 | 1.979 | ||
| 2 | राजस्थान रॉयल्स | 1 | 1 | 0 | 0 | 0 | 2 | 1.000 | ||
| 3 | सनराइजर्स हैदराबाद | 2 | 1 | 1 | 0 | 0 | 2 | 0.675 | ||
| 4 | कोलकाता नाइट राइडर्स | 1 | 1 | 0 | 0 | 0 | 2 | 0.200 | ||
| 5 | पंजाब किंग्स | 2 | 1 | 1 | 0 | 0 | 2 | 0.025 | ||
| 6 | रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू | 2 | 1 | 1 | 0 | 0 | 2 | -0.180 | ||
| 7 | गुजरात टाइटंस | 2 | 1 | 1 | 0 | 0 | 2 | -1.425 | ||
| 8 | दिल्ली कैपिटल्स | 1 | 0 | 1 | 0 | 0 | 0 | -0.455 | ||
| 9 | मुंबई इंडियंस | 2 | 0 | 2 | 0 | 0 | 0 | -0.925 | ||
| 10 | लखनऊ सुपर जायंट्स | 1 | 0 | 1 | 0 | 0 | 0 | -1.000 |