IPL 2024: MI vs KKR: जाने मैच 51 के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI
दोनों टीमों के बीच यह मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।
अद्यतन - मई 2, 2024 11:50 पूर्वाह्न

IPL 2024 का मैच नंबर 51 मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स (MI vs KKR) के बीच खेला जाएगा। बता दें कि यह मैच दोनों टीमों के बीच मुंबई के ऐतिहासिक मैदान वानखेड़े पर होने जा रहा है। क्रिकेट फैंस को एक रोमांचक मैच देखने को मिल सकता है।
मुंबई इंडियंस (MI)
जारी सीजन में पांच बार की चैंपियन टीम के प्रदर्शन के बारे में आपको जानकारी दें तो टीम ने अभी तक 10 मैच खेले हैं, जिसमें से वह सिर्फ 3 में ही जीत हासिल कर पाई है, जबकि 7 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। टीम इस वक्त आईपीएल 2024 की पाॅइंट्स टेबल में 6 अंकों के साथ 9वें नंबर पर मौजूद है। तो वहीं जब मुंबई कोलकाता के खिलाफ मैच खेलने उतरेगी तो वह पिछले तीन मुकाबलों में मिली लगातार हार को भुलाकर बेहतरीन प्रदर्शन करना चाहेगी।
मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग XI: ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नेहल वढेरा, टिम डेविड, मोहम्मद नबी, जेराल्ड कोअत्जी, पीयूष चावला, जसप्रीत बुमराह।
इम्पैक्ट प्लेयर: नुवान तुषारा, नमन धीर, शम्स मुलानी, डेवाल्ड ब्रेविस, कुमार कार्तिकेय।
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)
दो बार की आईपीएल चैंपियन कोलकाता नााइट राइडर्स जारी आईपीएल सीजन में कमाल का प्रदर्शन कर रही है, और 12 अंकों के साथ पाॅइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर बनी हुई है। टीम ने कुल 9 मैच खेले हैं, जिसमें से उसने 6 में जीत हासिल की है तो 3 मैचों में उसे हार का भी सामना करना पड़ा है। हालांकि, दिल्ली के खिलाफ अपने पिछले मैच में मिले जीत के सिलसिले को केकेआर मुंबई के खिलाफ भी जारी रखना चाहेगी। टीम की बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी भी जारी सीजन में कमाल की नजर आ रही है।
कोलकाता नाइट राइडर्स की संभावित प्लेइंग XI: फिल साल्ट (विकेटकीपर), सुनील नारायण, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।
इम्पैक्ट प्लेयर: अंगरिश रघुवंशी, सुयश शर्मा, अनूकुल राॅय, मनीष पांडे, रहमनुल्लाह गुरबाज।