IPL 2024: RCB vs DC: जाने मैच 62 के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: RCB vs DC: जाने मैच 62 के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

दोनों टीमों के बीच यह मैच चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

Royal Challengers Bengaluru vs Delhi Capitals (Image Credit- Twitter X)
Royal Challengers Bengaluru vs Delhi Capitals (Image Credit- Twitter X)

IPL 2024 के जारी सीजन के मैच नंबर 62 में राॅयल चैलेंजर्स बैंगलुरू (RCB) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DC) से होने वाला है। बता दें कि दोनों टीमों के बीच यह मैच 12 मई को चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। साथ ही दोनों टीमों को अलग प्लेऑफ की रेस में बने रहना है, तो दोनों ही टीमों को इस मैच में किसी भी कीमत पर जीत हासिल करनी होगी।

राॅयल चैलेंजर्स बैंगलुरू (RCB)

जारी सीजन में आरसीबी के प्रदर्शन के बारे में आपको जानकारी दें, तो टीम अभी भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। टीम ने कुल 12 मैच खेले हैं, जिसमें से वह सिर्फ 5 में ही जीत हासिल कर पाई है, तो 7 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। 10 अंकों के साथ टीम इस समय 7वें नंबर पर मौजूद है। हालांकि, टीम ने अपने पिछले चार मैचों में लगातार जीत हासिल की है। आरसीबी अपनी जीत की फाॅर्म को दिल्ली के खिलाफ भी जारी रखना चाहेगी।

राॅयल चैलेंजर्स बैंगलुरू संभावित प्लेइंग XI: विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस, विल जैक, रजत पाटीदार, महिपाल लोमरोर, कैमरन ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), स्वप्निल सिंह, कर्ण शर्मा, मोहम्मद सिराज, लाॅकी फर्ग्यूसन।

इम्पैक्ट प्लेयर: यश दयाल, अनुज रावत, सुयश प्रभुदेसाई, विजयकुमार वैशाक, मयंक डागर।

दिल्ली कैपिटल्स (DC)

दूसरी ओर, जारी सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के प्रदर्शन के बारे में आपको जानकारी दें, तो टीम ने पाॅइंट्स टेबल में टाॅप पर चल रही टीमों के खिलाफ जीत हासिल की है। खेले गए 12 मैचों में दिल्ली ने 6 में जीत हासिल की है, तो इतने ही मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है। 12 अंकों के साथ वह 5वें नंबर पर मौजूद है। डीसी पिछले मैच में राजस्थान राॅयल्स के खिलाफ मिली जीत के मूमेंटम को आरसीबी के खिलाफ भी जारी रखना चाहेगी।

दिल्ली कैपिटल्स संभावित प्लेइंग XI: जैक फ्रेजर मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, शे होप, ऋषभ पंत (कप्तान व विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, गुलाबदीन नायब, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, ईशांत शर्मा, खलील अहमद।

इम्पैक्ट प्लेयर: रसिख दर सलाम, कुमार कुशाग्र, प्रवीण दुबे, सुमित कुमार, ललित यादव।

close whatsapp