IPL 2024: 7.4 करोड़ का बल्लेबाज, मुंबई इंडियंस का पूर्व कोच…. राजस्थान रॉयल्स (RR) का दूसरा खिताब है पक्का…!

आईपीएल 2024 में राजस्थान रॉयल्स पहला मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 24 मार्च को खेलेगी।

Advertisement

Rajasthan Royals (Photo Source: Getty Images)

IPL 2024, Rajasthan Royals Major Changes: आईपीएल 2022 में राजस्थान रॉयल्स ने फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन टीम को गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। आईपीएल 2023 में टीम का लक्ष्य फॉर्म बरकरार रख ट्रॉफी जीतना था, लेकिन राजस्थान रॉयल्स के लिए पिछला सीजन निराशाजनक रहा था। टीम ने 14 में से 7 मुकाबले जीत कर 14 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर जगह बनाई थी।

Advertisement
Advertisement

आईपीएल 2024 के लिए राजस्थान रॉयल्स की टीम मजबूत नजर आ रही है। यशस्वी जायसवाल शानदार फॉर्म में चल रहे हैं, वहीं टीम के पास शिमरोन हेटमायर, रोवमेन पॉवेल, ट्रेंट बोल्ट, एडम जम्पा और युजवेंद्र चहल जैसे खिलाड़ी है। आईपीएल 2024 में राजस्थान रॉयल्स पहला मुकाबला 24 मार्च को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ जयपुर में खेलेगी। आगामी सीजन के लिए राजस्थान रॉयल्स ने क्या-क्या बदलाव किया है, आइए आपको बताते हैं-

IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स (RR) के बदलावों पर डालें एक नजर-

  • राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2024 से पहले जो रूट, अब्दुल बसिथ, जेसन होल्डर, आकाश वशिष्ट, कुलदीप यादव, ओबेड मैक्कॉय, मुरूगन अश्विन, केसी केरीप्पा, केएम आसिफ को रिलीज कर दिया था।
  • राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2024 ऑक्शन में रोवमेन पॉवेल (7.4 करोड़), शुभम पांडे (5.8 करोड़), टॉम कोहलर कैडमोर (40 लाख), आबिद मुश्ताक (20 लाख) और नांद्रे बर्गर (50 लाख) को खरीदा है।
  • राजस्थान रॉयल्स ने ऑक्शन से पहले देवदत्त पडिक्कल की जगह लखनऊ सुपर जायंट्स से आवेश खान को ट्रेड किया था।
  • राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी प्रसिद्ध कृष्णा चोटिल रहने के चलते आगामी सीजन से बाहर हो चुके हैं। फ्रेंचाइजी ने अब तक गेंदबाज के रिप्लेसमेंट की घोषणा नहीं की है।
  • राजस्थान रॉयल्स ने न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी शेन बॉन्ड को सहायक कोच और तेज गेंदबाजी कोच नियुक्त किया है। शेन बॉन्ड आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए काम कर चुके हैं।
  • कुमार संगकारा (हेड कोच), ट्रेवर पिनी (सहायक कोच), सिद्धार्थ लाहिड़ी (सपोर्ट कोच), शेन बॉन्ड (तेज गेंदबाजी कोच), दिशांत याग्निक (फील्डिंग कोच) राजस्थान रॉयल्स के कोचिंग स्टॉफ का हिस्सा है।

IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स फुल स्क्वॉड-

संजू सैमसन (कप्तान), जोस बटलर, शिमरोन हेटमायर, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, डोनोवन फेरेइरा, कुणाल राठौड़, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप सेन, नवदीप सैनी, संदीप शर्मा, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, एडम जम्पा, आवेश खान, रोवमेन पॉवेल, शुभम पांडे, टॉम कोहलर कैडमोर, आबिद मुश्ताक, नांद्रे बर्गर

Advertisement