IPL 2024: RCB vs LSG मैच से पहले जानें दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़े
आईपीएल का 15वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा।
अद्यतन - अप्रैल 1, 2024 10:13 पूर्वाह्न

IPL 2024: RCB vs LSG Head to Head: आईपीएल 2024 का 15वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 2 अप्रैल को खेला जाएगा। इस सीजन टूर्नामेंट में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 3 मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 1 में जीत हासिल की और 2 मैच में हार का सामना करना पड़ा है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 2 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में 9वें पायदान पर है।
वहीं, बात करें लखनऊ सुपर जायंट्स की तो उन्होंने खेले गए 2 मुकाबलों में 1 में जीत हासिल की और 1 मैच में हार का सामना किया है। 2 अंकों के साथ लखनऊ पॉइंट्स टेबल में अच्छे रन रेट के वजह से छठवें स्थान पर है।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को अपने पिछले मुकाबले में होमग्राउंड पर हार का सामना करना पड़ा था, वहीं लखनऊ ने अपने होमग्राउंड में पंजाब किंग्स को पिछले मैच में हार चखाई है। एक ओर जहां लखनऊ एक और जीत की तलाश में होगी तो वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर चाहेगी की वह अपने होमग्राउंड का फायदा उठाए और इस मैच में जरूर से जरूर जीत हासिल करें।
IPL 2024: RCB vs LSG Head to Head (बैंगलोर vs लखनऊ- हेड टू हेड आंकड़ें)
RCB vs LSG Head to Head record: आईपीएल 2023 में यह दो टीमें 2 बार एक दूसरे के आमने-सामने थी। RCB ने 1 मैच अपने नाम किया और LSG ने दूसरे मुकाबले में जीत हासिल की थी। आईपीएल इतिहास में बैंगलोर और लखनऊ 4 मैचों में आमने-सामने हो चुके हैं। इन 4 मैचों में से बैंगलोर ने 3 जीते हैं जबकि लखनऊ 1 बार विजयी हुआ है। आंकड़ें यह बता रहे हैं कि, RCB का पलड़ा अभी तक भारी रहा है।
| मैच | लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीता | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने जीता |
| 4 | 1 | 3 |
IPL 2024- All matches Results: Royal Challengers Bangalore vs Lucknow Super Giants
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स सभी मैचों के परिणाम:
तारीख |
विनर (Winner) |
मार्जिन (Margin) |
स्थान |
| 1 मई 2023 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 18 रन | लखनऊ |
| 10 अप्रैल 2023 | लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीता | 1 विकेट | बैंगलोर |
| 25 मई 2022 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 14 रन | कोलकाता |
| 19 अप्रैल 2022 | रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 18 रन | मुंबई |