IPL 2024: RCB vs LSG: मैच-15: यह खिलाड़ियों के बीच गेंद और बल्ले की जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिल सकती है - 3 का पृष्ठ 2 - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: RCB vs LSG: मैच-15: यह खिलाड़ियों के बीच गेंद और बल्ले की जबरदस्त भिड़ंत देखने को मिल सकती है

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अभी तक इस सीजन में तीन मैच खेले हैं जिसमें से एक में उन्होंने जीत दर्ज की है जबकि दो में टीम को हार का सामना करना पड़ा है।

2- मोहम्मद सिराज बनाम क्विंटन डी कॉक

Mohammad Siraj and Quinton De Kock (Pic Source-X)
Mohammad Siraj and Quinton De Kock (Pic Source-X)

पंजाब किंग्स के खिलाफ क्विंटन डी कॉक ने शानदार अर्धशतक जड़ा था और अब आरसीबी के खिलाफ भी शानदार विकेटकीपर बल्लेबाज बड़ा स्कोर बनाना चाहेंगे। सबसे अच्छी बात यह है कि क्विंटन डी कॉक के पास आईपीएल में खेलने का काफी अनुभव है और लखनऊ टीम की ओर से उन्होंने अभी तक काफी अच्छी बल्लेबाजी की है।

मोहम्मद सिराज अभी तक इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में अच्छी गेंदबाजी करने में नाकाम रहे हैं। हालांकि लखनऊ के खिलाफ मोहम्मद सिराज अच्छी वापसी करना चाहेंगे। अगर मोहम्मद सिराज ने शुरुआती ओवरों में क्विंटन डी कॉक का विकेट अपने नाम कर लिया तो आरसीबी इस मैच को जीत सकते हैं।

Previous
Page 2 / 3
Next

close whatsapp