IPL 2024: रिकी पोंटिंग ने मिनी-ऑक्शन से पहले इस ऑस्ट्रेलियाई स्टार को लेकर बड़ी भविष्यवाणी करते हुए दिया बड़ा संकेत - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2024: रिकी पोंटिंग ने मिनी-ऑक्शन से पहले इस ऑस्ट्रेलियाई स्टार को लेकर बड़ी भविष्यवाणी करते हुए दिया बड़ा संकेत

ऑस्ट्रेलिया ने हाल ही में वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में भारत को मात देकर ट्रॉफी जीती थी।

Ricky Ponting (Image Source: Getty Images)
Ricky Ponting (Image Source: Getty Images)

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सीजन के लिए मिनी-ऑक्शन 19 दिसंबर को दुबई में आयोजित किया जाना है, जिससे पहले महान ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) ने बड़ी भविष्यवाणी की है।

रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) ने कहा उन्हें पूरा भरोसा है कि ऑस्ट्रेलियाई ओपनर और पार्टटाइम ऑफ-स्पिनर ट्रैविस हेड (Travis Head) को दुबई में होने वाले आगामी आईपीएल 2024 ऑक्शन में बड़ी डील मिलेगी। दिल्ली कैपिटल्स (DC) के मुख्य कोच ने आगे खुलासा किया कि अगर ट्रैविस हेड (Travis Head) पूरे सीजन के लिए उपलब्ध होते, तो वह आईपीएल 2023 नीलामी में उनके लिए बोली जरूर लगाते।

क्या Travis Head को DC में शामिल करना चाहते हैं Ricky Ponting

लेकिन ऑस्ट्रेलियाई ओपनर की शादी के कारण ऐसा नहीं हो सका। खैर, हाल ही में आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में ट्रैविस हेड (Travis Head) के शानदार प्रदर्शन के बाद, खासकर भारत के खिलाफ फाइनल में शतक के बाद, आईपीएल फ्रेंचाइजियां मिनी-आईपीएल नीलामी में उनके लिए एक-दूसरे पर टूट पड़ेगी।

यहां पढ़िए: IND vs AUS Dream11 Prediction, Playing XI, फैंटेसी क्रिकेट टिप्स व पिच रिपोर्ट, दूसरे टी-20 मैच के लिए

इस बीच, दिल्ली कैपिटल्स (DC) के कोच रिकी पोंटिंग (Ricky Ponting) ने खुलासा किया कि उन्होंने ट्रैविस हेड (Travis Head) को फोन किया था और उनसे कहा था कि वह 2023 सीजन के लिए नीलामी में उनके लिए बोली लगाएंगे, लेकिन उनकी शादी के कारण बात नहीं बन पाई थी।

“अगर उसकी शादी नहीं होती तो….”

रिकी पोंटिंग ने 7NEWS के हवाले से कहा, “ट्रैविस हेड ने इस साल आईपीएल डील पाने के लिए अपना बेस्ट दिया है। उन्होंने बेहद धमाकेदार प्रदर्शन किया है, इसलिए उन्हें कॉन्ट्रैक्ट मिलना तय है। अगर उसकी शादी नहीं होती तो पिछले साल ही उन्हें आईपीएल में खेलने का मौका मिल गया होता। उसकी शादी बीच में ही हो गयी और दुर्भाग्य से, मैं उसे दिल्ली में शामिल नहीं कर पाया था।

मैंने उसे फोन किया और बताया कि मैं नीलामी में उसके लिए बोली लगाने जा रहा हूं, और उसने कहा, ‘आपको बता दूं, मैं आईपीएल के दो सप्ताह बाद शादी करने जा रहा हूं’। वह टूर्नामेंट की शुरुआत में तीन सप्ताह तक उपलब्ध नहीं था, जिसे लेकर हमारी टीम के मालिक यह जुआ खेलने को तैयार नहीं थे।”

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?