रोहित शर्मा कार

Video: टीम बस को छोड़कर रेंज रोवर से स्टेडियम पहुंचे रोहित शर्मा, नंबर प्लेट देखकर हैरान हुए फैंस

IPL 2024 में बतौर प्लेयर खेल रहे हैं रोहित शर्मा।

Rohit Sharma. (Source -Twitter/X)
Rohit Sharma. (Source -Twitter/X)

मुंबई इंडियंस (MI) की टीम IPL 2024 में आज वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबला खेलेगी। इस मैच के लिए दोनों टीमें मुंबई पहुंच गई हैं और जोर-शोर से तैयारी कर रही है। मुकाबले से ठीक पहले MI के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी रेंज रोवर कार में सवार होकर कहीं जाते हुए नजर आ रहे हैं।

इस वीडियो को देखने के बाद जिस पर सबसे पहले फैंस की नजर गई वो उनके कार की नंबर प्लेट थी। उनकी कार की नंबर प्लेट ने फैंस का दिल जीत लिया है। रोहित शर्मा की कार का नंबर ‘MH01EQ0264’ है। रोहित की इस नंबर प्लेट ने फैंस को उनकी ऐतिहासिक वनडे पारी की याद दिला दी, जो उन्होंने 2014 श्रीलंका के खिलाफ ईडन गार्डन में खेली थी। रोहित ने उस मैच में 173 गेंदों में 264 रन बनाए हैं।

यहां देखिए रोहित शर्मा का वो वीडियो

आपको बता दें कि, रोहित शर्मा की यह पहली कार नहीं है, जिसका नंबर 264 है। उनके पास ऐसी कई गाड़ियां है जिनकी नंबर प्लेट पर ये आइकॉनिक नंबर है।

वहीं रोहित शर्मा की बात करें तो वो इस वक्त आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस के लिए बतौर प्लेयर खेल रहे हैं। रोहित जिन्होंने मुंबई को पांच आईपीएल खिताब दिलाए थे, उनको मुंबई इंडियंस ने इस सीजन कप्तानी से हटा दिया और उनकी जगह स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को कप्तान नियुक्त किया है।

आईपीएल 2024 में नए कप्तान हार्दिक पांड्या की अगुवाई में मुंबई इंडियंस ने अभी तक कुल दो मुकाबले खेले हैं और इन दोनों ही मैचों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। टीम आईपीएल 2024 पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे 10वें पायदान पर है। एमआई सीजन का अपना पहला मुकाबला होम ग्राउंड पर खेलने जा रही है, ऐसे में उनकी नजरें सीजन की पहली जीत पर होगी।

close whatsapp