IPL 2024: ‘गुजरात और मुंबई में बहुत अंतर है’ – क्या युवराज सिंह को हार्दिक पांड्या की काबिलियत पर यकीन नहीं है?
हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाए जाने से मुंबई इंडियंस (MI) के फैंस निराश हैं।
अद्यतन - Mar 14, 2024 12:24 pm

Indian Premier League 2024: पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने कहा रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान के रूप में एक और साल दिया जाना चाहिए था, और 22 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल 2024 के दौरान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को भारतीय कप्तान का उप-कप्तान नियुक्त किया जाना चाहिए था।
आपको बता दें, मुंबई इंडियंस (MI) ने इस साल की शुरुआत में हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को गुजरात टाइटंस (GT) से ट्रेड किए जाने के बाद अपना कप्तान नियुक्त करके क्रिकेट जगत में हलचल मचा दी थी। मुंबई इंडियंस (MI) के इस फैसले की कई लोगों ने आलोचना की और फैंस ने पांड्या को जमकर ट्रोल किया।
मैं Hardik Pandya को Rohit Sharma का उप-कप्तान बनाता: युवराज सिंह
इस बीच, अब युवराज सिंह ने कहा कि रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को मुंबई इंडियंस (MI) की कप्तानी से हटाना एक बड़ा फैसला है, और उन्हें हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को उप-कप्तान के रूप में काम करने देना चाहिए था ताकि वे देख सकें कि फ्रेंचाइजी उनकी लीडरशिप में कैसे काम करती है।
युवराज सिंह ने स्टार स्पोर्ट्स के हवाले से कहा: “रोहित शर्मा एक कप्तान के रूप में पांच बार के आईपीएल विजेता हैं। रोहित को कप्तानी से हटाना एक बड़ा फैसला है। मैं किसी को शामिल करता, जैसे वे हार्दिक पांड्या को लाए, लेकिन मैं फिर भी रोहित को एक और सीजन देता और हार्दिक को उप-कप्तान बनाता और देखता कि पूरी फ्रेंचाइजी कैसे काम करती है। मैं यह चीज फ्रेंचाइजी के दृष्टिकोण से समझता हूं, उन्हें फ्रेंचाइजी का भविष्य देखना होगा।”
‘MI में उम्मीदें बहुत हैं’
युवराज सिंह ने आगे कहा, “लेकिन फिर भी, रोहित भारत की कप्तानी कर रहे हैं और अभी भी अच्छा खेल रहे हैं, इसलिए यह एक बड़ा फैसला है। प्रतिभा के मामले में, हां, हार्दिक पांड्या में विशाल प्रतिभा है। गुजरात का कप्तान बनना मुंबई का कप्तान होने से बहुत अलग होगा। उम्मीदें बहुत हैं। मुंबई इंडियंस एक बड़ी टीम रही है।”