एमएस धोनी रोहित शर्मा

IPL 2024: एमएस धोनी के कप्तानी छोड़ने पर सामने आया रोहित शर्मा का रिएक्शन, वायरल हुआ हिटमैन का पोस्ट

IPL 2024 से पहले एमएस धोनी ने छोड़ दी CSK की कप्तानी।

Rohit and Dhoni ( Photo source : X / Twitter )
Rohit and Dhoni ( Photo source : X / Twitter )

21 मार्च 2024 का दिन एमएस धोनी के फैंस शायद ही कभी भूल पाएंगे। दरअसल कल एमएस धोनी CSK की कप्तानी पद से हट गए और उन्होंने ऋतुराज गायकवाड़ को CSK का अगला कप्तान नियुक्त किया। धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने आईपीएल में कई बड़ी उपलब्धियां हासिल की। धोनी की कप्तानी में टीम ने 11 बार फाइनल में पहुंची थी।

इसी बीच धोनी की कप्तानी छोड़ने के बाद रोहित शर्मा ने उनके इस फैसले पर रिएक्ट किया है। रोहित और धोनी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) इतिहास के दो सबसे सफल कप्तान हैं। जहां रोहित ने मुंबई इंडियंस (MI) को पांच खिताब दिलाए हैं, वहीं महान विकेटकीपर-बल्लेबाज ने CSK को पांच ट्रॉफी दिलाई है।

एमएस धोनी के लिए रोहित शर्मा ने शेयर की इंस्टाग्राम स्टोरी

धोनी के कप्तानी से हटने के बाद रोहित शर्मा सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें वह एमएस धोनी से हाथ मिलाते हुए नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि सीजन की शुरुआत से पहले मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को टीम का कप्तान नियुक्त किया था। इससे पहले विराट कोहली ने 2021 के बाद कप्तानी से हटने का फैसला किया था। ऐसे में इन तीनों स्टार खिलाड़ियों का बतौर कप्तान आईपीएल में करियर खत्म हो गया है।

आपको बता दें कि, जब भी CSK और MI आमने-सामने होते हैं, तो उस मुकाबले को ‘एल क्लासिको’ कहा जाता है। इस मुकाबले को इतना खास बनाने में रोहित और धोनी की काफी अहम भूमिका है। धोनी के कप्तानी छोड़ने की खबर आने के तुरंत बाद, रोहित ने अपने पूर्व भारतीय साथी प्लेयर के किए इंस्टाग्राम पर स्पेशल पोस्ट शेयर किया।

डिफेंडिंग चैंपियन आईपीएल 2024 के पहले मैच में शुक्रवार, 22 मार्च को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेंगे। इस बीच, मुंबई अपने अभियान की शुरुआत रविवार, 24 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ करेगी।

close whatsapp