रोहित शर्मा इन 5 कारणों से कभी मुंबई इंडियंस का नहीं छोड़ेंगे साथ
इन दिनों रोहित शर्मा के अन्य फ्रेंचाइजी में ट्रेड होने की चर्चाएं तेज हैं।
अद्यतन - Dec 22, 2023 8:24 pm

आईपीएल 2024 ऑक्शन (IPL 2024 Auction) से पहले हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) मुंबई इंडियंस (MI) में शामिल हुए और उनके आने के बाद से ये कयास लगाए जा रहे थे कि वह आगामी सीजन में MI के कप्तान होंगे। आखिरकार बीते 15 दिसंबर को मुंबई ने घोषणा कर दी कि हार्दिक पांड्या ही उनके कप्तान होंगे।
जिस तरह से रोहित शर्मा की जगह पांड्या को कप्तान बनाया गया, उससे MI के फैन्स काफी नाराज दिखे। उन्होंने जगह-जगह विरोध भी दर्ज कराया। वहीं एमआई के इंस्टाग्राम पर करीब एक मिलियन फॉलोअर्स भी घट गए हैं। इन सबके बीच रोहित शर्मा के अन्य फ्रेंचाइजी में ट्रेड होने की भी चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, रोहित क्यों दूसरी टीमों में नहीं जाएंगे, इसकी 5 वजह के बारे में इस आर्टिकल में चर्चा की गई है।
मुंबई के भविष्य की योजनाएं

मुंबई इंडियंस को भविष्य के लिए तो योजनाएं बनानी थी और एक दिन तो रोहित को कप्तानी से हटना ही था। वह 36 साल के हो चुके हैं। ऐसे में फ्रेंचाइजी समय रहते एक कप्तान की खोज में था। हार्दिक के आने के बाद उनकी ये तलाश पूरी हो गई और उन्हें कप्तान बनाया गया, लेकिन रोहित को कप्तानी से हटाने का तरीका थोड़ा गलता था।