IPL 2024 RR LSG Head to Head

IPL 2024: RR vs LSG: एक नजर दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड पर, अभी तक इस टीम का पलड़ा रहा है भारी

IPL में राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले गए हैं तीन मुकाबले।

RR vs LSG (Photo Source: Twitter)
RR vs LSG (Photo Source: Twitter)

IPL 2024 का चौथा मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें जीत के साथ अपने शुरुआती मैच को जीतने की कोशिश करेगी। LSG के कप्तान केएल राहुल चोट के बाद वापसी कर रहे हैं। वहीं, संजू सैमसन की अगुआई वाली टीम पिछले सीजन की तरह इस सीजन भी ऑन पेपर अच्छी दिख रही है।

हालांकि, लखनऊ के पास एक से बढ़कर एक दिग्गल प्लेयर्स मौजूद हैं, जो कभी भी मैच का रुख बदल सकते हैं। इसलिए फैंस को उम्मीद है कि यहां उन्हें एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा। इस आर्टिकल में हम आपको इस मैच के लिए दोनों टीमों की हेड टू हेड रिकॉर्ड के बारे में बात करेंगे।

RR vs LSG हेड टू हेड रिकॉर्ड (Head-to-Head Record)

कुल खेले गए मैच 3
राजस्थान रॉयल्स जीता 2
लखनऊ सुपर जायंट्स जीता 1

अभी तक राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अब तक तीन मुकाबले खेले गए हैं जहां पूरी तरह से अब तक राजस्थान रॉयल्स का दबदबा रहा है। अब तक उन्होंने एक-दूसरे के खिलाफ जो तीन मैच खेले हैं, उनमें से आरआर दो मैचों में विजयी हुई है, जबकि एलएसजी एक मैच जीतने में सफल रही है।

RR Vs LSG हेड टू हेड स्टैट्स Head-to-Head Stats

तारीख जीत जीत का अंतर वेन्यू
अप्रैल 19, 2023 LSG 10 रन जयपुर
मई 15, 2022 RR 24 रन मुंबई
अप्रैल 10, 2022 RR 3 रन मुंबई

आपको बता दें कि दोनों टीमें जब आखिरी बार टीमें आमने-सामने हुई थी तब लखनऊ ने 10 रनों से उस मुकाबले को अपने नाम किया। उस मुकाबले की बात करें तो लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए थे, जवाब में राजस्थान रॉयल्स की टीम 144 रन ही बना पाई थी। उस मैच में लखनऊ की तरफ से काइल मेयर्स ने अर्धशतक लगाया था। वहीं गेंदबाजी में आवेश खान ने LSG के लिए सबसे अधिक 3 विकेट लिए थे।

close whatsapp